औद्योगिक विद्युतीय समस्याओं से प्रबन्ध निदेशक प.वि. वि. निगम को कराया अवगत

Eros Times: नौएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में चित्रा वी., प्रबन्ध निदेशक प.वि. वि. निगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने नोएडा की औद्योगिक विद्युतीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नोएडा के उद्यमियों को विद्युत विभाग के स्टोर में जरूरी उपकरण जैसे मीटर, क्यूबिकल आदि उपलब्ध न होने के कारण अनावश्यक विलम्ब होता है। इसलिए विभागीय स्टोर में जरूरी उपकरणों का स्टाक उपलब्ध कराया जाए ।

औद्यौगिक सैक्टरों में इकाईयों में विद्युत ओवर हेड लाईन के माध्यम से दी जाती है। जरा सी भी आँधी-तूफान या बारिश आने पर पेड़ो की टहनियों / पेड़ टूटकर विद्युत तारों में गिर जाती है। विद्युत सप्लाई बाधित होने से उत्पादन प्रभावित होता है। अतः विद्युत संबधी मूलभूल सुविधाओं को सुदृढ किया जाए तथा औद्यौगिक सैक्टरों में भूमिगत केवल बिछाये जाने हेतु विभाग को निर्देश दिये जाए, ताकि आंधी-तूफान आने पर भी उद्योगों में निवार्ध विद्युत आपूर्ति हो सके ।

कार्यालय उप निदेशक, विद्युत सुरक्षा का कार्यालय नौएडा में न होने के कारण उद्यमियों को विद्युत संबधी कार्य हेतु गाजियाबाद जाना पड़ता है जिससे कार्य में अनावश्यक विलब होता है। अतः उप निदेशक, विद्युत सुरक्षा का कार्यालय पूर्ण रूप से नौएडा में खोला जाए।

वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग द्वारा उद्योगों में डी.जी. सैट चलाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। उद्यमी पहले ही डी०जी० सैट चलाने के पक्ष में नही है इससे जनरेटर के उपयोग में व्यवसायों में पूजींगत लागत और पर्यावरण के साथ-साथ पीएनजी के लिए हर महीने भुगतान का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। अतः विद्युत विभाग को 24×7 घंटे उद्योगों को बिजली की आपूर्ति किए जाने के आदेश दिए जाए। यदि उद्योगों को 24×7 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलती रहेगी तो जैन सैट चलाने की नौबत ही नही आयेगी ।

उपरोक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात प्रबन्ध निदेशक महोदया ने कहा कि स्टोर में जरूरी उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही अधिकारीगणों को निर्देश दिये कि रोड़ मैप बनाकर सैक्टर वाईज विद्युत संबधी समस्याओं का निराकरण किया जाए ।

बैठक में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार, वरि० उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा, राकेश कोहली, सचिव राजन खुराना एंव राहुल नैययर उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग