सौरभ भारद्वाज और आतिशी जैसे भ्रष्ट विधायकों को मंत्री बनाना साबित करता है कि उनके पास साफ छवि वाला कोई विधायक नही है। – चौ0 अनिल कुमार


शराब घोटाले की जांच आगे बढ़ने पर मास्टर माइंड अरविन्द केजरीवाल पर जांच से बचने के लिए नये-नये आडंबर रच रहे हैं। 


अरविन्द केजरीवाल भ्रष्ट लोगों को मंत्रीपद पर आसीन करके दिल्ली की जनता से मिले स्पष्ट बहुमत का अपमान कर रहे हैं।

EROS TIMES:दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्ट आम आदमी पार्टी के मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा जेल में जाने वाले शराब घोटाले के मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मंजूर करने के बाद दिल्ली सरकार में शराब घोटाले के दागी सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री बनाने के निर्णय से साबित होता है कि केजरीवाल के पास मंत्री बनाने के लिए साफ छवि वाले विधायक हैं ही नही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल भ्रष्ट लोगों को मंत्री पद पर आसीन करके दिल्ली की जनता से मिले स्पष्ट बहुमत का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिन्होंने 28 दिसंबर, 2013 को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार के साथ शपथ लेने वाले छह मंत्रियों को कोहिनूर के रूप में वर्णित किया तो उनके ही छः मंत्री अब तक जेल जा चुके है, और अब दो दागी विधायकों को मंत्रियों के रूप में नियुक्त करने के लिए मजबूर हो गये है ।

चौ0 अनिल भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने कहा कि पहली सरकार 2015 में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज ने घोटाला किया किया था जिसके कारण उन्हें ख़ुद केजरीवाल द्वारा ही दोहराया नही गया, अब मजबूरी में उन्हें मंत्री बनाया गया है और नगर निगम में 3 महीने तक मेयर चुनाव होने में अड़चने पैदा करवाने वाली आतिशी को मंत्री पद देना दिल्ली के भविष्य के लिए नुकसान देय साबित होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के इतिहास में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटनाऐं पहले कभी नही हुई आतिशी ने वह सभी मेयर चुनाव में निगम सदन में करवा दी, जिसके दिल्लीवासी साक्षी हैं कि कैसे आदमी पार्टी के पार्षदों ने निगम सदन को गुंडागर्दी का अड्डा बनाकर संवैधानिक प्रक्रिया और लोकतंत्र की मर्यादाओं को शर्मसार कर दिया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सर्वप्रथम मंत्रीमंडल गठन के समय अरविन्द केजरीवाल ने नामित मंत्रियों को कोहिनूर कहा था, जिनका एक-एक करके भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद जेल-जेल में चले गए या उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2021-22 की आबकारी नीति जो अब खत्म कर दी गई हैं उसमें हुए गैर कानूनी लेन-देन और भ्रष्टाचार की आंच में पूरी आम आदमी पार्टी शामिल है, वह दिन दूर नही जब अरविन्द केजरीवाल भी जेल में  होंगे। शराब घोटाले की जांच आगे बढ़ने पर मास्टर माइंड अरविन्द केजरीवाल पर आंच आना संभव है जिससे बचने के लिए वे नये-नये आडंबर रच रहे है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सौरभ भारद्वाज दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष है जिन पर दिल्ली जल बोर्ड में 2600 करोड़ के भ्रष्टाचार के घोटाला का आरोप है और जिन्होंने चिराग दिल्ली गांव में सरकारी जमीन पर गैर कानूनी कब्जा करके पार्टी आफिस का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि आतिशी शिक्षा विभाग में मनीष सिसोदिया की सलाहकार थी, जो क्लास रुम घोटाले में बराबर की भागीदार हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में जल संकट से आधी से अधिक दिल्ली परेशान है परंतु मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और जल बोर्ड उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जल संकट से राहत दिलाने की बजाय अपनी प्रवृति अनुसार दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा से पानी नहीं मिल रहा है इस कारण दिल्ली में जल संकट उभरा है। जब दिल्ली को जल की मांग 1290 एमजीडी है और केवल 990 एमजीडी पानी मिल रहा है तब कैसे संभव है दिल्लीवासियों की जल आपूर्ति होगी। क्या दिल्ली सरकार को यमुना का जलस्तर 2.8 फीट नीचे पहुंचने से पहले ही जल आपूर्ति हेतू समीप राज्यों से चर्चा नही करनी चाहिए थी। दिल्ली में जल संकट उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की विफलता के कारण आया है। अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड को घाटे में पहुॅचा दिया जो कांग्रेस के शासन काल में मुनाफा कमा रहा था।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग