महाकुंभ पर अब तक का सबसे विस्तृत साहित्य तैयार, रामायण रिसर्च काउंसिल की ऐतिहासिक पहल

नई दिल्ली। रामायण रिसर्च काउंसिल ने महाकुंभ जैसे विश्व के सबसे विशाल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पर अब तक का सबसे विस्तृत, शोधपरक और आकर्षक साहित्य तैयार किया है। इस विशेष साहित्य का शीर्षक ‘महाकुंभ का महामंथन’ रखा गया है, जो सनातन संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गहन दस्तावेज है।

इस कॉन्सेप्ट के सूत्रधार मात्र 11 वर्षीय बाल-व्यास वैदेहीनंदन पंडित वेदांतजी हैं, जिन्होंने अल्प आयु में ही इस विराट विषय को दिशा देकर सबका ध्यान आकर्षित किया है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए संदर्भ ग्रंथ

रामायण रिसर्च काउंसिल के सचिव पितांबर मिश्र ने बताया कि इस साहित्य का उद्देश्य यह है कि आने वाली पीढ़ियाँ भी सदियों बाद महाकुंभ पर शोध, संदर्भ और ज्ञान प्राप्त कर सकें तथा सनातन संस्कृति के गौरव पर गर्व कर सकें।
उन्होंने कहा कि इस साहित्य में महाकुंभ, अखाड़ा परंपरा और स्नान से जुड़ी आध्यात्मिक मान्यताओं को विस्तार से समाहित किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार शामिल

पितांबर मिश्र के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल सहित उत्तर प्रदेश सरकार के कई विभागों के तत्कालीन प्रमुख सचिवों और अधिकारियों के विचार भी इस साहित्य में सम्मिलित किए गए हैं।

महाकुंभ की तैयारी से लेकर वैश्विक संदेश तक का दस्तावेज

काउंसिल के राष्ट्रीय युवा संयोजक एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जयराम विप्लव ने बताया कि ‘महाकुंभ का महामंथन’ में

  • महाकुंभ की तैयारियाँ

  • आयोजन की व्यवस्थाएँ

  • प्रशासनिक क्रियान्वयन

  • और इसका वैश्विक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संदेश

को क्रमबद्ध और गहराई से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ पर इतना व्यापक और आकर्षक साहित्य अब तक देखने को नहीं मिला है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म भी किया गया तैयार

जयराम विप्लव ने बताया कि इस साहित्य के डिजिटल प्रसार के लिए www.mahakumbhinfo.com वेबसाइट भी विकसित की गई है, जिस पर महाकुंभ से जुड़ी संपूर्ण सामग्री शीघ्र ही ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि काउंसिल की इच्छा है कि इसकी पहली प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के बाद ही इसे जनमानस में लाया जाए।

अंग्रेज़ी संस्करण भी किया गया तैयार

काउंसिल के ट्रस्टी देव रत्न शर्मा ने बताया कि ‘महाकुंभ का महामंथन’ को अंग्रेज़ी भाषा में भी तैयार किया गया है, ताकि सनातन परंपरा के इस ऐतिहासिक आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जा सके।
वहीं, ट्रस्टी अंबर अग्रवाल ने कहा कि काउंसिल लंबे समय से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु साहित्य-सृजन का कार्य करती आ रही है।

अन्य कुंभ आयोजनों पर भी बनेगा दस्तावेज

काउंसिल के सचिव पितांबर मिश्र ने जानकारी दी कि आगामी नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभ मेलों पर भी इसी प्रकार का विस्तृत दस्तावेज तैयार किया जाएगा।

admin

Related Posts

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 10 views
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 58 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 11 views
महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 18 views
नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 37 views
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 27 views
अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग