लखनऊ:EROS TIMES: जैसा कि विदित ही है कि देश की अति महत्वपूर्ण लखनऊ लोकसभा सीट से हिंदुस्तान के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने समाजवादी पार्टी से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नि पूनम सिन्हा तथा कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम चुनाव लड रहे हैं, और कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निरंतर यह दावा कर रहे थे कि अल्पसंख्यक वोटों के रूझान की वजह से वो राजनाथ सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे है।
आज उस कयास पर विराम लगाते हुए, हिन्दुस्तान के नामचीन शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे सादिक व मौलाना हबीब हैदर के अलावा दर्जनों सुन्नी धर्मगुरूओं ने लखनऊ के क्लार्क अवध होटल में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर, राजनाथ सिंह को वोट दिये जाने का ऐलान किया, जिससे एकाएक सियासी माहौल में भूचाल सा आता नजर आया।
इस ऐलान के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ऐतिहासिक मतों से जीत की ओर अग्रसर हैं। प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’यह उन पार्टियों के लिए एक सबक है, जो भारतीय जनता पार्टी और उनके उम्मीदवारों पर मतों के धुर्वीकरण का आरोप लगाती हैं।
शिया व सुन्नी धर्मगुरूओं की इस प्रेस काॅन्फ्रेंस से लगभग स्पष्ट हो गया है कि नरेन्द्र मोदी सबका साथ-सबका विकास की नीति पर देश का आवाम दिल से समर्थन कर रहा है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि ’’शिया व सुन्नी की प्रमुख हस्तियों द्वारा की गयी यह प्रेस काॅन्फ्रेंस लखनऊ से पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलायेगी।”






