मथुरा जिला की गोवर्धन तहसील के गांव बोरपा के लोकेन्द्र शर्मा जो वर्तमान में उत्तरप्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर आगरा में नियुक्त हैं
Eros Times: लोकेन्द्र शर्मा सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंद असहाय गरीब व्यक्तियो को निशुल्क रक्तदान स्वंय और टीम के माध्यम से रक्तदान कराते है इन्होंने अब तक 50+ रक्तदान कराए हैं जिनमे दुर्घटनाग्रत लोगो को रक्तदान,पीलिया जैसी बीमारी ,अन्य जरूरतमंद के लिए रक्तदान, कैंसर वाले बच्चो को रक्तदान कराने में बहुत आगे रहते हैं
लोकेन्द्र शर्मा की छोटी बहन kidney donar है बहन को अपना आदर्श मानकर रक्तदान कराते है। इनकी टीम वर्तमान में मथुरा,आगरा, भरतपुर, नोएडा, मैनपुरी, इटावा,एटा ,उन्नाव लखनऊ, अमेठी, सहारनपुर,कानपुर, प्रयागराज, कासगंज,अलीगढ़,सिद्धार्थनगर अन्य जिलों में सक्रिय है लोकेन्द्र शर्मा सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान करने के लिए लोगो को प्रेरित करते हैं






