भाजपा राज मे महिलाओं का जीवन संकट में- रीबू श्रीवास्तव

EROS TIMES: गाजीपुर। महिला सभा के पुनर्गठन हेतु जिले में समीक्षा बैठक करने आईं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पुर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव का जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय समता भवन पर महिला सभा की कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि रीबू जी संघर्ष की पर्याय है। उनके संघर्षों की बदौलत ही पार्टी ने उन्हें यह सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि किया हुआ संघर्ष कभी खाली नहीं जाता। उन्होंने सभी से पार्टी हित में संघर्ष करने की नसीहत देते हुए कहा कि वक्त आने पर आप सभी को सम्मान मिलेगा।

समीक्षा बैठक करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने अपने स्वागत के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए संगठन की समीक्षा करने के पूर्व सबसे पहले सभी महिला कार्यकर्ताओं से उनकी परेशानी और संगठन विस्तार में आने वाली दुश्वारियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने पार्टी की मुख्य शाखा, युवा संगठन के साथ साथ सभी प्रकोष्ठों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी जिला नेतृत्व को निर्देश दिया और कहा कि सक्रिय, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही संगठन में स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं का जीवन संकट में हैं। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते योगीराज में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। बहु बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शोहदों के आतंक के चलते बेटियों की इज्जत और सम्मान पर संकट हैं। योगी के एंटी रोमियों स्क्वाड का दूर दूर तक कहीं कोई अता पता नहीं है। महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। लगातार बढ़ती मंहगाई के चलते महिलाएं खुन के आंसू रो रही हैं। मंहगाई के चलते महिलाओं को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर और खाध पदार्थो के लगातार बढ़ते दामों के चलते उनका किचन संभालना मुश्किल पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। दीपावली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने होली के ठीक पूर्व गैस सिलेंडर का दाम पच्चास रूपया बढ़ाकर महिलाओं से वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते समाज का हर वर्ग दुखी और मायूस हैं। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो अपनी समस्याओं को‌ लेकर आंदोलित न हो। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सबसे ज्यादा बेरोजगार नौजवानों को मायूस किया है। योगीराज में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा आज तक सकुशल सम्पन्न नहीं हो सकी‌। रोजगार देने में यह सरकार पूरी तरह फेल रही है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हक में फैसले ले रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में महिलाओं के हक में लिए गये फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी।कहा कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हैं महिलाओं के आत्मसम्मान और उनके हक में तमाम फैंसले लिए गये। भाजपा सरकार को बेदखल करने के लिए और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने इसके लिए संगठन को मजबूत करने और कड़ी मशक्कत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक और हकूक के लिए महिला सभा सड़कों पर उतरेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधायक जै किशन साहू, पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप यादव, डॉ सीमा यादव, परमशीला यादव, नफीसा बेगम, रीना यादव, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, सीता यादव, ममता विश्वकर्मा, मधुबाला बिंद, मीरा उपाध्याय, डॉ समीर सिंह, अमित ठाकुर, रामज्ञान यादव, अशोक कुमार बिंद, चन्द्रिका यादव, अनिल यादव, गोवर्धन यादव, भानु यादव, देवेन्द्र यादव, आजाद राय, रामाशीष यादव, रामवचन यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, अतीक अहमद राईनी, लल्लन राम, रजनी कान्त यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा यादव और संचालन महिला सभा की प्रदेश सचिव विभा पाल ने किया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग