नोएडा:EROS TIMES: बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी और जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन रवि कांत मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर की गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पल शर्मा से मुलाक़ात कर उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत कराया। कप्तान साहब ने भी सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं के निदान का भरपूर आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में शहर की कानून व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे और अपराधियों में कानून का भह दिखेगा और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास नजर आएगा। अभी हाल ही में हुए एक मामले में सुपरटेक कैप्टाउन, सेक्टर-74 में हुई फर्जी एफआईआर के बारे में भी कप्तान साहब को अवगत कराया। उन्होंने उक्त प्रकरण में भरपूर मदद का आश्वासन दिया और प्रकरण की सही जांच का भरोसा दिया।
इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक अनिल मिश्रा, सचिव नरेश प्रधान,विक्रम सेठी, शैलेन्द्र बरनवाल, शिवलाल सिंह, वीरेश तीवारी, मोहन वर्मा, ध्रुव अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।






