उत्तर रेलवे में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ

दिल्ली:EROS TIMES:गाजियाबाद,मंगलवार 20 मार्च 2018 सत्य योग आश्रम ट्रस्ट गाजियाबाद के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन संकेत एवं दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र उत्तर रेलवे गाजियाबाद में प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ हुआ।
ओ३म् ध्वनि के साथ योग सत्र का शुभारंभ योग प्रशिक्षक डॉ. अग्निदेव शास्त्री ने किया।

विशेष आमंत्रित हमारे योग प्रतिनिधियों के समक्ष योगी महेंद्र गोयल ने योग सत्र में शिविरार्थियों को सूक्ष्म व्यायाम नेत्र संचालन, हस्त-पाद संचालन,ग्रीवा संचालन और छाती में उत्पन्न होने वाले रोगों को दूर करने की कामनाओं के साथ बड़े ही सुंदर भाव से योग प्रशिक्षण दिया व इसके प्रभावों की चर्चा की।

शिविर में विशेष आमंत्रित योगी प्रवीण कुमार आर्य “केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री ने भ्रामरी प्राणायाम और विभिन्न आसन कराते हुए अपने तन मन को स्वस्थ रखने का संदेश दिया तथा प्रभु तेरा ओम नाम सबका सहारा है सुमधुर गीत से योग साधकों को आनन्दित कर दिया।

अंत में विशेष आमंत्रित सेवा सदन के महामंत्री चौ. मंगल सिंह ने सभी साधकों को ध्यान की क्रिया के द्वारा मन को शांत रखने की प्रेरणा दी। संस्थान के मुख्य शिक्षक ऐ. के.चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में त्रिदिवसीय योग शिविर में प्रशिक्षुओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अंत मे ताल आसान,हास्यासन, प्रार्थना व शांति पाठ के साथ प्रथम दिवस का योग शिविर सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग