जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लॉन्च, शोपियां में 20 गांव खाली कराए गए।

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हाल के दिनों में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में तेजी से हुए इजाफे के बाद आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है। जिले के करीब 20 गांवों को खाली करा लिया गया है और व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ऐंटी-टेरर ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।

शोपियां में आतंकवादियों के खुलेआम घूमने का एक विडियो सामने आने के बाद सुरक्षा बलों ने इस ऐंटी-टेरर ऑपरेशन को लॉन्च किया है। गुरुवार सुबह लॉन्च हुए इस ऑपरेशन में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के करीब ढाई से तीन हजार जवान शामिल हैं।

इससे पहले दक्षिण शोपियां में बुधवार देर रात संदिग्ध आतंकियों ने कोर्ट कॉम्पलेक्स की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करके 5 सर्विस राइफलों को लूट लिया था। आतंकवादियों ने 4 इंसास राइफलों और एक एके 47 राइफल को भी लूट लिया। इसके अलावा बुधवार को ही पुलवामा में 2 घंटों के भीतर 2 बैंकों में डकैती हुई थी।

पुलवामा के एसपी रईस मुहम्मद भाट ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बैंक लूट की घटनाओं में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक हमने पदगमपुरा और खगपुरा के एक-एक आतंकियों की पहचान की है जो साबित करता है कि इन घटनाओं के पीछे लश्कर का हाथ है।’

एसपी ने आगे बताया, ‘यह साफ है कि इस तरह के आतंकी संगठन कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं। हमने यह भी देखा कि वे अब और ज्यादा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम जांच को जारी रख रहे हैं।’

इससे पहले 1 मई को आतंकवादियों ने कुलगाम में कैश वैन लूट लिया था। उस वारदात में 5 पुलिसवालों और 2 बैंक कर्मचारियों की मौत हो गई थी। पुलिसवालों और बैंक कर्मचारियों को आतंकवादियों ने उनकी गाड़ियों से बाहर घसीटकर मार डाला था। आतंकियों ने पुलिसवालों के हथियार भी लूट लिए थे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग