जेल में बंद शहाबुद्दीन से लालू करते थे बात, हुआ खुलासा गरमाई बिहार की राजनीति।

पटना, इरोस टाइम्स: एक टेप के जरिये राजद सुप्रीमो लालू यादव व बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद व राजद नेता मो. शहाबुद्दीन के बीच जेल के भीतर हुई बातचीत का और उनके गहरे संबंधों का खुलासा हुआ है। इस टेप के जारी होने के बाद बिहार की राजनीति में जबरदस्त उबाल आ गया है।

एक ओर इसे लेकर भाजपा सहित पूरे विपक्ष ने बिहार के सत्‍ताधारी महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है और केंद्र सरकार से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए राजद से शहाबुद्दीन को तत्काल पार्टी से निकालने की बात की है तो वहीं राजद ने कहा है कि हम शहाबु्द्दीन को पार्टी से नहीं निकालेंगे। इस मामले में विपक्ष ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इस्‍तीफे की भी मांग की है।

# मामले में केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप-भाजपा

भाजपा के नेता सुशील मोदी ने ट्वीट किया है कि टीवी चैनल ने लालू का पर्दाफाश कर दिया है। इसमें लालू और शहाबुद्दीन के बीच के संबंधों को भी लेकर खुलासा किया गया है। भाजपा नेता ने कहा है कि इस मामले में केंद्र सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लालू पर तुरत कार्रवाई करनी चाहिए। राज्यपाल को भी पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करना चाहिए और पूरे मामले को देखना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले बिहार सरकार को तुरत एडवायजरी जारी करनी चाहिए।

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा है कि इससे साबित हो गया है कि प्रदेश में अपराधियों के संरक्षण में सरकार चल रही है। इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।मांझी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इस्‍तीफे की भी मांग की है।

# शहाबुद्दीन को पार्टी से नहीं निकालेंगे-राजद

वहीं, राजद नेता जगदानंद सिंह ने कहा है कि जेल के भीतर से शहाबुद्दीन का लालू से बातचीत करना तो गलत है, लेकिन हम शहाबुद्दीन को पार्टी से नहीं निकालेंगे। वो हमारी पार्टी के नेता हैं और रहेंगे। जगदानंद ने कहा कि इस टेप से बिहार के गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

# टेप की सच्चाई जानने के बाद ही बताएंगे-जदयू

वहीं जदयू ने इस मामले पर अपना पल्ला झाड़ लिया है, पार्टी नेता श्याम रजक ने कहा कि जारी टेप की सच्चाई जानने के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी करेंगे। अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज ने कहा कि बिहार में सुशासन का राज है और रहेगा। एेसे किसी भी बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे बिहार में सुशासन की छवि खराब हो।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बिहार में सुशासन का राज
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि पहले ये देखना चाहिए कि वायरल हो रहा टेप कब का है। लालू-शहाबुद्दीन की बातचीत कब की है? शहाबुद्दीन को बिहार से हटाकर तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जा चुका है, बिहार में सुशासन का राज है।

# आशा रंजन ने कहा-लालू-शहाबुद्दीन का साथ जगजाहिर

वहीं इस खुलासे के बाद मृतक पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने कहा है कि लालू यादव और शहाबुद्दीन का रिश्ता जगजाहिर है। जब जेल से शहाबुद्दीन फोटो वायरल कर सकता है तो फोन पर बातचीत क्यों नहीं कर सकता? लालू की सरकार में शहाबुद्दीन की भूमिका हमेशा ही अहम रही है। एेसे लोग सरकार में आंतरिक रूप से सहयोग करते हैं।
आशा रंजन ने कहा कि मैंने अपने पति की हत्या में जब कैफ की तस्वीर तेजप्रताप संग वायरल हुई थी तभी कहा था कि इस हत्या के पीछे भी शहाबुद्दीन का हाथ है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग