कोतवाली पुलिस ने दुकान पर चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Eros Times: गाज़ीपुर कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने देर रात एक दुकान पर चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उसके पास से पुलिस ने 1 कैरेट सेव, 1 कैरेट अनार,2 कैरेट आम और चोरी करने में प्रयुक्त बोलेरो को बरामद कर अभियुक्त को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी रामचंद्र चौहान पुत्र सुखनंदन चौहान की महरौड़ चट्टी पर फल की दुकान है। रोज की भांति 10 बजे रात को दुकान बंद कर घर चला गया । आसपास के ग्रामीणों जब देर रात टहल रहे थे तो देखा के रामचंद्र चौहान के दुकान के सामने बोलोरो गाड़ी खड़ी है और दुकान का ताला टूटा हुआ है जिस पर दुकानदार को फोन करते हुए लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दिया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी कर रहे हैं एक अभियुक्त को धर दबोचा। उसके पास से 1 कैरेट सेव, 1 कैरेट अनार, 2 कैरेट आम चोरी करने में प्रयुक्त बोलोरो बरामद किया।पुलिस द्वारा पूछताछ में अपना नाम विनोद यादव पुत्र स्व रामअवध यादव निवासी मोहम्मदपुर कुसुम थाना कासिमाबाद होना बताया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि एक अभियुक्त को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर समान बरामद हुआ।अभियुक्त को संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित राज यादव ,कांस्टेबल चंचल ,कांस्टेबल राजपाल यादव शामिल रहे

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग