EROS TIMES: गाजीपुर। पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी आर्यका अखौरी से मिलकर जिला मुख्यालय पर “सूचना संकुल” को बनवाने की मांग को रखा, तो डीएम महोदया ने जिला सूचना अधिकारी से तत्काल वार्ता किया और डीएम ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा। उक्त अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में बीएन तिवारी, उपेन्द्र यादव, सैयद अहमद अली उर्फ तारिक, रामआशीष शर्मा, दिनेश कुमार, विजय कुमार, शैलेंद्र कुमार एवं अविनाश कुमार आदि पत्रकार बंधु सम्मिलित रहे।






