नोएडा, — किडवोरा प्राइवेट लिमिटेड ने ने आज अपने बहुप्रतीक्षित उत्पाद “Kidvora Kit” का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह किट 0 से 10 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल, विकास, सुरक्षा, मनोरंजन और प्रारंभिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई एक वन-स्टॉप समाधान किट है।
इसका उद्देश्य माता-पिता को एक ही स्थान पर बच्चों से जुड़ी सभी आवश्यक और विश्वसनीय सेवाएं एवं उत्पाद उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने बच्चे के शुरुआती 10 वर्षों की देखभाल को और अधिक आसान व प्रभावी बना सकें।
कंपनी नेतृत्व की प्रतिक्रिया
कंपनी के निदेशक डॉ. बी.के. ने कहा:
“Kidvora Kit बच्चों और माता-पिता दोनों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए तैयार की गई है। यह केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक समर्पित प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षाप्रद और उपयोगी संसाधनों के साथ आगे बढ़ सके, और हर माता-पिता को तनावमुक्त अनुभव मिल सके।”
कंपनी की निदेशक डॉ. तबस्सुम ने कहा:
“हमने Kidvora Kit को सुरक्षा, सीखने, स्वास्थ्य और सुविधा—इन सभी पहलुओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकसित किया है। हमें विश्वास है कि यह किट माता-पिता की कई दैनिक चुनौतियों का समाधान करेगी।”
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री अविनाश के. शुक्ला ने कहा:
“Kidvora केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि एक संपूर्ण इकोसिस्टम है। आज के माता-पिता समय की कमी, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण संसाधनों जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। Kidvora Kit इन सभी समस्याओं के लिए एक भरोसेमंद और एकीकृत समाधान प्रस्तुत करती है।”
Kidvora टीम के मुख्य सदस्य
-
डॉ. बी.के.
-
डॉ. तबस्सुम
-
श्री अविनाश के. शुक्ला
-
अशुतोष सिंह
-
पार्थो सरकार
-
सूर्या सिंह
-
अमित मलिक
इन सभी विशेषज्ञों के अनुभव, दृष्टिकोण और समर्पण ने Kidvora को बच्चों और माता-पिता के लिए एक विश्वसनीय ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour)
लॉन्च कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया:
-
सीए अनिकेत कुशवाहा
-
इंजीनियर बी.के. सिंह
-
इंजीनियर इरशाद खान
-
अधिवक्ता मुकेश मिश्रा
-
श्री संतोष मिश्रा







