प्रदूषण के खिलाफ़ केजरीवाल ने पकड़ी रफ़्तार समर एक्शन प्लान बनाने की तैयारियाँ  शुरू

 समर एक्शन प्लान को लेकर 11 अप्रैल को सभी सम्बंधित विभागों की दिल्ली सचिवालय में बुलाई गयी बैठक – गोपाल राय
समर एक्शन प्लान के तहत  तात्कालिक और दीर्घकालिक योजना बनाकर उसको लागू किया जाएगा- गोपाल राय
EROS TIMES:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान की तर्ज पर समर एक्शन प्लान बनाने के लिए 11 अप्रैल को सभी सम्बंधित विभागों की दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाई है | इस बैठक में पर्यावरण डीपीसीसी डीडीए एमसीडी फायर सर्विस डूसिब  राजस्व सहित तमाम संबंधित विभाग मौजूद रहेंगे | समर एक्शन प्लान के तहत तात्कालिक और दीर्घकालिक योजना बनाकर उसको लागू किया जाएगा।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री   गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहता है। हमारी सरकार बनने के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं। उन तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सरकार द्वारा लागू किए गए विंटर एक्शन प्लान के परिणामस्वरूप ठण्ड के मौसम में दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मौजूदगी में लगातार गिरावट दर्ज की गई है |  आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के मुताबिक साल 2016 से 2021 के बीच दिल्ली के एक्यूआई में अच्छी, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या 109 से बढ़कर 160 हो गई है और ख़राब और बहुत ख़राब श्रेणी के दिनों की संख्या घटकर 217 से 196 हो गई है | इसके साथ ही सबसे खतरनाक श्रेणी की संख्या में भी 2016 से 2022 के बीच गिरावट दर्ज की गई है जो की 2016  में जहाँ 26 थी अब वह 2022 में घटकर केवल 6 रह गई है | यह दर्शाता है कि दिल्ली के अंदर जो लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, उसका असर दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में दिख रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि वायु प्रदुषण से दिल्लीवालों की साँसों को बचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने लगातार व्यापक प्रयास किए है | और इसी तरह विंटर एक्शन प्लान कि तर्ज पर अब समर एक्शन प्लान कि नई रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से भी दिल्लीवालों को बचाया जा सके | इस एक्शन प्लान के तहत दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए  तात्कालिक और दीर्घकालिक एक्शन प्लान बनाकर उसको लागू किया जाएगा | इसके लिए 11 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में सभी सम्बंधित विभागों के साथ बैठक बुलाई गई है | बैठक में पर्यावरण डीपीसीसी एनडीएमसी  एनएचएआई डीडीए एमसीडी जल बोर्ड विकास विभाग ट्रांसपोर्ट विभाग पीडब्लूडी  शिक्षा विभाग वन एवं वन्यजीव विभाग आईएंडएफ डीएस आईडीसी, डीटीसी डीएमआरसी सीपीडब्लूडी फायर सर्विस डूसिब राजस्व सहित तमाम संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे | बैठक में सभी विभागों के साथ चर्चा कर समर एक्शन प्लान को लागू करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा | सभी विभागों के सुझावों के आधार पर समर एक्शन प्लान को सरकार द्वारा जारी किया जाएगा |  जिस पर सरकार फोकस करके प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए गर्मियों में काम करेगी।
पर्यावरण मंत्री ने बताया की दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के खिलाफ़ सरकार निरंतर कार्य कर रही है | ऐसे में इस एक्शन प्लान का दिल्ली के पर्यावरण सुधार और प्रदुषण नियंत्रण में एक अहम भूमिका रहेगी |
  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग