केजरीवाल पर नहीं हुआ चुनाव आयोग की सख्ती का असर

नई दिल्ली : चुनाव आयोग के एफ.आई.आर दर्ज करने के आदेश के बावजूद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। सोमवार को एक बार फिर केजरीवाल ने चुनाव आयोग और पी.एम.ओ (P.M.O) को चुनौती देते हुए ट्वीट किया। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि पी.एम.ओ चुनाव आयोग को मनोहर पर्रिकर के खिलाफ भी एक्शन लेने की मंजूरी दे।
यह सब लिखकर भी अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग की स्वायत्त छवि पर सवाल उठाए हैं।  यानी केजरीवाल कह रहे हैं कि चुनाव आयोग पी.एम.ओ की मंजूरी से काम करता है।अरविन्द केजरीवाल ने गोवा और पंजाब में जनसभाओं में भाषण देते हुए कहा था कि नोट लेकर वोट मांगने वाले उम्मीदवारों से मतदाता पैसे जरूर ले लें मगर वोट सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही दें।

इस पर आयोग ने बयान को रिश्वतखोरी का समर्थन मानते हुए अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ नोटिस जारी किया था।इस पर केजरीवाल ने चुनाव आयोग से कहा कि उनका बयान बिल्कुल सही है, और वो आगे भी ऐसे बयान देते रहेंगे।

केजरीवाल के इस रवैये से नाराज होकर चुनाव आयोग ने ऐसे विवादित बयानों को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने के आदेश गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए हैं। 31 जनवरी तक एफ.आई.आर दर्ज कर चुनाव आयोग को सूचित करने को कहा गया है। लेकिन इसी बीच केजरीवाल के एक और ट्वीट और उनके समर्थकों के ऐसे ही ट्वीट को रिट्वीट करने के बाद भी नहीं लगता कि केजरीवाल इतनी जल्दी मानने वाले हैं।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग