शहीद दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर बोले केजरीवाल हमें मिलकरअपने शहीदों के सपनों का भारत बनाना है

 हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि एक दिन अपना देश आजाद होगा और सबको अच्छी शिक्षा व इलाज मिलेगा
 हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा करने के लिए जो कुछ कर सकते हैं वो करेंगे हमें आपस में लड़ना नहीं है
भारत के लोग बहुत मेहनती और समझदार हैं मगर नेताओं ने देश का बेड़ा गर्क कर रखा है
 विधानसभा परिसर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने की पुष्पांजलि अर्पित
EROS TIMES:   अरविंद केजरीवाल ने शहीद दिवस पर गुरुवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में शहीद-ए- आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर अपने अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाना है। भारत को एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बनाना हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि एक दिन अपना देश आजाद होगा और सबको अच्छी शिक्षा व इलाज मिलेगा। इनके सपनों को पूरा करने के लिए हम जो कुछ कर सकते हैं, वो सब करेंगे। हमें आपस में लड़ना-झगड़ना नहीं है। इस अवसर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री  राम निवास गोयल समेत विधायक मौजूद रहे।
विधानसभा परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज (23 मार्च) शहादत दिवस है। आज ही के दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था। हम समझ सकते हैं कि फांसी पर चढ़ना कितना मुश्किल होता होगा। इन स्वतंत्रता सेनानियों के दिल में भारत को लेकर सपना था कि हमारा भारत देश एक दिन आजाद होगा और भारत में सबको अच्छी शिक्षा और इलाज मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमें यह देखना चाहिए कि क्या उन स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा हो रहा है? उनके सपने को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर जो कर सकते हैं, वो सब हमें करना है। हमें आपस में लड़ना-झगड़ना नहीं है और नफरत नहीं करनी है। हम सभी देश के 130 करोड़ लोगों को आपस में प्यार-मोहब्बत से रहना है। भारत के लोग बहुत ही मेहनती और समझदार हैं, मगर नेताओं और राजनीतिक पार्टियों ने सारे देश का बेड़ा गर्क कर रखा है। अगर हम 130 करोड़ लोग मिलकर एक साथ काम करें तो शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के सपनों का भारत बना सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. बाबा साहब अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस है। इस अवसर पर हम लोगों ने जंतर-मंतर पर एक सभा रख रही है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर कर कहा शहादत दिवस पर आज दिल्ली विधानसभा परिसर में अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर क्रांतिकारियों की अमर शहादत को याद किया। हमें अपने इन अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाना है। भारत को समृद्ध और शक्तिशाली देश बनाना हैं।
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग