विकासपुरी में साहित्य कला परिषद के लिए वर्ल्ड क्लास ‘कल्चरल सेंटर’ बनवाएगी केजरीवाल सरकार

विकासपुरी में केजरीवाल सरकार का कल्चरल सेंटर शानदार ऑडिटोरियम आर्ट गैलरी लाइब्रेरी कांफ्रेंस रूम ट्रेनिंग हॉल गेस्ट रूम सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा
नया कल्चरल सेंटर दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत   के प्रसार में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका-कला, संस्कृति और भाषा मंत्री मंत्री आतिशी 
 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्रफल में बनने वाला ये कल्चरल सेंटर ख़ुद में साबित होगा एक मास्टरपीस-कला संस्कृति और भाषा मंत्री मंत्री आतिशी
कला-संस्कृति मंत्री आतिशी ने विकासपुरी में बन रहे साहित्य कला परिषद के कल्चरल सेंटर को लेकर की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
EROS TIMES: दिल्ली में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार विकासपुरी में एक वर्ल्ड-क्लास ‘कल्चरल-सेण्टर’ बनवायेगी। देशभर के कलाकारों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये सेंटर 1.09 एकड़ में फैला होगा। इस बाबत कला, संस्कृति और भाषा मंत्री आतिशी ने साहित्य कला परिषद के अधिकारियों के साथ इस आगामी कल्चरल सेंटर को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की। केजरीवाल सरकार की इस परियोजना का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
समीक्षा करते हुए कला संस्कृति और भाषा  मंत्री आतिशी ने कहा  विकासपुरी में बनने जा रहा नया कल्चरल सेंटर   राजधानी में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अरविंद केजरीवाल  के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यह अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा॥
कला संस्कृति और भाषा मंत्री आतिशी ने कहा कि नए कल्चरल सेंटर को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे संगीत समारोह नृत्य प्रदर्शन थिएटर नाटकों कला प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं के लिए एक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सुविधा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और देश भर के स्थापित कलाकारों को साथ लाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।
बैठक के दौरान साहित्य कला परिषद के अधिकारियों ने कला एवं संस्कृति मंत्री को बताया कि नए कल्चरल सेंटर में संगीत नृत्य  रंगमंच दृश्य कला और अन्य कला रूपों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
विकासपुरी में दिल्ली सरकार के नए सांस्कृतिक केंद्र की विशेषताएं
 260 सीटर क्षमता का ऑडिटोरियम
 मल्टीपर्पस हॉल
 कॉन्फ़्रेंस रूम
 गेस्ट रूम
 एकेडमिक ऑफिस
रिहर्सल और ट्रेनिंग हॉल
आर्ट गैलरी
लाइब्रेरी
ग्रीन रूफ टेरेस
  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग