दिल्ली को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त कराने में जुटी केजरीवाल सरकार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, डीएसआईआईडीसी, राजस्व , एमसीडी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के लिए डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी की 33 टीमों का किया गया गठन

औद्योगिक अपशिष्ट की डंपिंग की निगरानी के लिए पूरी दिल्ली में 3 विभागों की 141 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 108 पेट्रोलिंग टीम रात में  की गई तैनात

दिल्ली की 1721 औद्योगिक इकाइयों को किया गया पीएनजी में कन्वर्ट

उद्योगों को केवल अनुमोदित ईंधन पर संचालित करना अनिवार्य

औद्योगिक इकाइयों द्वारा पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी सख़्त कार्रवाई

Eros Times: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने औद्योगिक प्रदूषण को लेकर दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की | इस बैठक में डीपीसीसी पर्यावरण विभाग डीएसआईआईडीसी राजस्व एमसीडी डीडीए आदि के अधिकारी मौजूद रहे | बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के लिए डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी की 33 टीमों का गठन किया गया है | औद्योगिक  अपशिष्ट की डंपिंग की निगरानी के लिए पूरी दिल्ली में 3 विभागों की 472 कर्मियों की 141 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 397 कर्मियों की 108 पेट्रोलिंग टीम रात में तैनात करने का निर्णय लिया गया है | गोपाल राय ने बताया कि  दिल्ली की 1721 पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी में परिवर्तित कर दिया गया हैं |

बैठक के बारे में प्रकाश डालते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 1 मई को अरविंद केजरीवाल द्वारा 14 फोकस प्वाइंट पर आधारित समर एक्शन प्लान की घोषणा की गई थी | दिल्ली में वायु प्रदूषण में और सुधार लाने के लिए समर एक्शन प्लान के तहत औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी और उसके अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया है | औद्योगिक प्रदूषण अभियान के तहत पूरी दिल्ली में 3 विभागों की 472 कर्मियों की 141 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 397 कर्मियों की 108 पेट्रोलिंग टीम रात में औद्योगिक अपशिष्ट की डंपिंग की निगरानी के लिए तैनात करने का निर्णय लिया गया है | साथ ही डीपीसीसी और डीएसआईआईडीसी की 33 टीमें औद्योगिक इकाइयों के लगातार निरीक्षण के कार्य में तैनात की गई है | यह सभी टीमें दिल्ली में सभी  औद्योगिक इकाइयों पर निगरानी रखने और उनके द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाने का कार्य करेगी | जिसकी रिपोर्ट समय समय पर पर्यावरण विभाग को प्रेषित की जाएंगी | डीपीसीसी की इस  टीम को औद्योगिक इकाइयों द्वारा पर्यावरण नियमों  के उल्लंघन करने पर सख़्त कार्रवाई करने का भी आदेश जारी किया गया हैं | 

दिल्ली के 1721 पंजीकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में किया गया परिवर्तित

पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि साथ ही दिल्ली की 1721 पंजीकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में परिवर्तित कर दिया गया है और यदि कोई भी औद्योगिक इकाई पर्यावरण के नियमों का उलंघन करते पाई जायेगी, उसपर सम्बंधित विभाग द्वारा उचित और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीपीसीसी को जारी किये गए निर्देश :

• औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन योजना तैयार करना।

• औद्योगिक क्षेत्रों से औद्योगिक कचरे का नियमित उठान और उचित वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित करना।

• उद्योगों को केवल अनुमोदित ईंधन पर संचालन

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग