गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी मिलने का रास्ता साफ केजरीवाल ने दी मंजूरी

जुलाई में दिल्ली कैबिनेट ने गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को दी थी मंजूरी

दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 68,747 एनएफएस कार्ड धारकों सहित 2,80,290 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देगी। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पिछले महीने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की हुई बैठक में मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया गया था। सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के 68,747 एनएफएस कार्ड धारकों समेत 2,80,290 लाभार्थियों को मुफ्त चीनी मिल सकेगी। इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करना और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब यह फाइल एलजी के पास भेजी गई है।

20 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने का एक प्रस्ताव लाया गया था। यह प्रस्ताव अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के कार्ड धारकों के लिए चीनी सब्सिडी योजना के तहत लाया गया था। कैबिनेट ने मौजूदा आर्थिक हालात और बढ़ती महंगाई से गरीब परिवारों के सामने उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी। इस पहल के जरिए दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी को भी खाद्य असुरक्षा का सामना न करना पड़े। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा दिल्ली सरकार ने मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को चीनी सब्सिडी योजना के तहत मुफ्त चीनी उपलब्ध कराएगी। एएवाई कार्ड धारकों को चीनी का वितरण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक एक वर्ष की अवधि के लिए निःशुल्क किया गया है।

दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 68,747 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड धारकों सहित करीब 2,80,290 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इस पहल के कार्यान्वयन के लिए लगभग 1.11 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट की आवश्यकता होगी। दिल्ली सरकार अपने नागरिकों के हित को प्राथमिकता देते हुए अथक प्रयास कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस चुनौती पूर्ण समय में दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को खाद्य असुरक्षा का सामना न करना पड़े।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग