“उचित दुरी बनाये रखें” मानो यह जीवन के लिए श्रेष्ठ सूत्र है।

जिला गौतमबुद्धनगर: सनातन धर्म मन्दिर सैक्टर – 19 नोएडा में चल रही श्रीमदभागवत कथा के विराम दिवस पर क्रांतिकारी राष्ट्रिय संत नीरज कृष्ण महाराज ने कहा कि आपने प्रायः ट्रक या वाहन के पीछे एक पंक्ति लिखी हुई देखी होगी “उचित दुरी बनाये रखें” मानो यह जीवन के लिए श्रेष्ठ सूत्र है। उन्होंने समझाया कि यदि आप जीवन में आपसी सम्बधों में मधुरता बनाये रखना चाहते हो, परिवार में अनुशासन चाहते हो, तो चाहे पुत्र हो, चाहे पुत्री हो, आपका भाई या मित्र हो उससे एक निश्चित दूरी अवश्य बनाकर रखें। याद रहे यह जो मर्यादा की दूरी है, यही मर्यादा की परिधि है। जब भी कोई इसका अतिक्रमण करता है तो सम्बन्ध दूषित हो जाते हैं। श्रीमदभागवत के नवम स्कंद में वेदव्यास जी ने एक बहुत महत्वपूर्ण बात लिखी है कि जब पुत्र युवान हो जाये तो उसको माँ के साथ आसन पर नहीं बैठना चाहिए, बहिन को भाई के साथ एक आसन पर नहीं बैठना चाहिए, पिता को पुत्री के साथ एक आसन पर नहीं बैठना चाहिए। यदि शास्त्रीय मर्यादा का कोई उलंघन करता है तो निश्चितरूप से समाज में विकृति फैलती है। कथा प्रसंग के माध्यम से नीरज कृष्ण ने बताया कि सुदामा को  दरिद्र कहना अपराध है। सुदामा दरिद्र नहीं बल्कि परम धनवान हैं। सुदामा के पास कृष्ण प्रेम की सम्पदा है, कृष्ण नाम का धन है तो बताओ दरिद्र कहाँ हुए। दरिद्र वो है जो ओर मिले ओर मिले की चाह में जल रहा है, सुदामा तो परम संतोषी है जो है उसमे प्रसन्न है। कथा विराम आरती के पश्चात वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा बरसाने की फूल होली का श्रद्धालुओं ने  जमकर धमाल किया। आज की कथा में उपस्तिथ गणमान्य लोगों में प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश पीयूष, बी पी अग्रवाल, कथा आयोजक ओ पी बंसल, बासुदेव बंसल, डॉ गोरीशंकर बंसल, पवन शर्मा, संजय बाली, प्रदीप मेहता, आर पी माहेश्वरी, जी सी माहेश्वरी, के सी गुप्ता, रामकुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग