कैलाश अस्पताल एवं हृदय संस्थान ने इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया |

कैलाश अस्पताल एवं हृदय संस्थान, सैक्टर 27, नोएडा ने इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के सहयोग से दिनांक 25.07.2024 को “एडवांस सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक केयर” पर कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कैलाश अस्पताल की अध्यक्ष डॉ. उमा शर्मा, डॉ. कार्तिक शर्मा-प्रबंध निदेशक, डॉ. पल्लवी शर्मा निदेशक, डॉ. रितु वोहरा समूह चिकित्सा निदेशक, डॉ. एच.पी. सिंह एचओडी – – – पीडियाट्रिक, डॉ. विनीत त्यागी सचिव आईएपी यूपी और डॉ. हिमांशु त्यागी सचिव आईएपी नोएडा – – द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

कैलाश अस्पताल समूह के बाल विभाग के अति विशिष्ट चिकित्सकों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने क्षेत्रों में चिकित्सीय अनुभव एवं केस स्टडी को साझा किया।

कैलाश अस्पताल समूह की निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा ने बताया कि कैलाश अस्पताल सदैव समय-समय पर अस्पताल सेवाओं को उन्नत करने का प्रयास करता रहा है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नैदानिक सेवाओं के उन्नयन की नीति को ध्यान में रखते हुए कैलाश अस्पताल एवं हृदय संस्थान, सेक्टर 27, नोएडा ने नवीनतम उपकरणों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ 22 बिस्तरों वाले उन्नत अति विशिष्ट बाल चिकित्सीय आई.सी.यू. की स्थापना की है।

इस उत्कृष्ट केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट (स्नायु तंत्र), बाल रोग विशेषज्ञ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (पेट एवं उदर रोग), बाल रोग विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजिस्ट (गुर्दा) डायलिसिस की सुविधा सहित, हृदय बाल रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट (मधुमेह), बाल मनोचिकित्सक और साईकोलॉजिस्ट, बाल शल्य चिकित्सक सहित सभी सुपर स्पेशलिटी की सेवाएं उपलब्ध हैं। हमारे पास अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ, नियोनेटोलॉजिस्ट और बाल गहन चिकित्सक विशेषज्ञ भी हैं।

कैलाश अस्पताल गंभीर एवं आपातकालीन रोगों के उपचार हेतु अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, अतः अति विशिष्ठ विशेषज्ञों की उपलब्धता के कारण किसी भी बच्चे को गहन चिकित्सीय सेवाओं के अभाव में अन्य केंद्र में रेफर करने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि सभी उपचार अस्पताल परिसर में करने के लिए कैलाश अस्पताल सक्षम है।

बैठक में 100 से अधिक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 18 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 63 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 19 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 38 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 28 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग