Eros Times: नोएडा सेक्टर 38 ए स्थित एंटरटेनमेंट सिटी के जीआईपी मॉल में जूनियर मिस इंडिया दिल्ली एन सी आर का ऑडिशन हुआ । माई सिटी इवेंट्स द्वारा आयोजित इस ऑडिशन में 4 से 15 वर्ष की लगभग 59 लड़कियों ने भाग लिया।

ऑडिशन में रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर हुए. निर्णायक मंडल में आहार विग व पेजेंट मेंटर डाक्टर वरुण कत्याल, मॉडल डाक्टर महिमा बक्शी, फैशन आइकॉन पूजा गर्ग वा फैशन स्टाइलिस्ट अहबा लानोंग शामिल थे, ऑडिशन के नतीजे 7 दिन के भीतर घोषित किए जायेंगे।जीआईपी मॉल में जूनियर मिस इंडिया ऑडिशन देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हुई और सभी का उत्साह देखने लायक था।






