नोएडा:EROS TIMES: जनशक्ति सेवा समिति की मासिक बैठक जनशक्ति सेवा समिति के सेक्टर-50 स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई।
सबसे पहले समिति के लोगों ने देशवासियों को धनतेरस, दीपावली, भाई-दौज, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा की बधाई दी।
बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे इसके लिए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जायेगा।
दीपावली को देखते हुए शहर के सरकारी अस्पताल में जले हुए व्यक्तियों के इलाज हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराएँगे।
शहर की ऊँची टावर वाली सोइटियों में पटाके जलाने के लिए सही स्थान चिन्हित करने हेतु जिले के जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।
मिठाईओं की दुकानों पर बनायीं जा रही मिठाईओं की जांच हेतु खाद विभाग के अधिकारीयों से जांच हेतु अनुरोध किया जायेगा।
दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए पूर्ण बिजली आपूर्ति हेतु जिले के अधीक्षण अभियंता से त्योहारों पर बिजली कटौती न करने हेतु पात्र लिखा जायेगा।
बैठक में समिति के चेयरमैन रवि कांत मिश्रा, मुख्य संरक्षक अनिल मिश्रा, महासचिव शिवलाल सिंह, नरेश प्रधान, शैलेन्द्र बरनवाल आदि उपस्थित थे।






