दिल्ली:EROS TIMES:जनशरणं एक समाजिक संस्था समाज में निरंतर एक बेहतर ज़िंदगी के प्रयास में प्रयत्नशील है।अतः इसी संदर्भ में आज अपने जनशिक्षाकेन्द्र जो निःशुल्क शिक्षा अक्षम, गरीब बच्चों व महिलाओं को प्रदान करता है शाखा बदरपुर में क्रिसमस डे को बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बजनेस वर्ड मैगज़ीन के चेयरमैन इन एडीटर एन्ड चीफ़ अनुराग बत्रा ,जिन्होंने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया औऱ शिक्षा का महत्व भी बताया।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक नारायण दत्त शर्मा ने जनशरणं के पूरे परिवार को ऐसे ही कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।साथ ही हर तरह का सहयोग प्रदान करने का भी वादा किया,इनके साथ ही डॉ धर्मेंद्र गुप्ता सीoएमoडीo फैलिक्स होस्पिटल, ऋचा वशिष्ठ , डंबर सिंह तंवर ,(कवि,पर्यवारण प्रेमी), दीनदयाल ध्यानी व सभी गणमान्य अतिथियों एवम बुद्धिजीवी समाज की उपस्थिति ने बालकों एवम महिलाओं की ऊर्जा का संचार किया।अन्ततः जनशरणं स्वयमसेवी संस्था भविष्य में भी समाज के वंचित वर्ग तथा अशिक्षित बालको व बालिकाओ के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी।
कार्यक्रम की गरिमा संस्था के पदाधिकारियों की उपस्तिथि से और भी गौरवान्वित हुई।जिनमें संस्था के पदाधिकारी रमांशु वर्मा , अजय अरोरा , सुनील थापलियाल, डॉ आसमा बेग़म, हेमा माही , रजनीश ,व बदरपुर शाखा संमन्वयक अंजना अंजुम , रंजू शाह ,विनय तिवारी ,दिग्विजय पाठक व जनशरणं परिवार के समस्त सदस्यों की गरिमामयी उपस्तिथि रही।






