जन शरणम् संस्था ने मनाई तीसरी वर्षगांठ

दिल्ली :EROS TIMES: हमारे समाज के पिछड़े वर्ग की महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान को समर्पित “जन शरणम्” संस्था द्वारा 21 जुलाई  को हिन्दी  भवन आई टी ओ पर अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन किया गया,
जिसमें जन शरणम के बच्चों और नोएडा के माला स्मृति होम अनाथाश्रम के बच्चों की प्रतिभाओं का रंगारंग कार्यक्रम आयोजन हुआ,
और देश विदेश में कार्यरत बहुत सी सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों की महान हस्तियों को सम्मानित भी किया गया।

वर्ष 2015 में समाज के अशिक्षित एवं पिछड़े वर्ग की सेवा के उद्देश्य से “जन शरणम” संस्था ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अपना सेवा कार्य आरम्भ किया।
सबसे पहले इन क्षेत्रों में अनाथाश्रमों और वृधाश्रमों को आर्थिक व रोजमर्रा की आवश्यकताओं की सहायता के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा/मनोरंजन तथा वृद्ध लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनकर, उनकी मनोभावनाएँ समझकर उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने हेतू त्यौहारों पर और प्रत्येक सन्डे मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया।
पहले से कार्यरत नोएडा के “माला स्मृति होम” के बच्चों के साथ उनके शैक्षिक एवं व्यक्तित्व सुधार के लिये उन बच्चों के साथ मिलकर कई प्रकार के कार्यक्रम/उत्सवों का आयोजन, तथा NCR के लोगों द्वारा इन बच्चों को समुचित सुविधाएँ प्रदान करवायी गयीं और आज ये बच्चे अपना जीवन सार्थक बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। इस सफर में “माला स्मृति होम” के संचालक डा•बिश्वास और उनकी पत्नी 33 अनाथ बच्चों का बिल्कुल सगे माँ-बाप की तरह लालन-पालन कर रहे हैं ।
हमने गत वर्षों में इन बच्चों के साथ शैक्षिक/दैनिक आवश्यकताओं/बिल्डिंग के सुन्दरिकरण आदि में योगदान करने के अलावा, उनको दिल्ली जू, म्युसियम तथा ऐतिहासीक स्थानों की मनोरंजक यात्राएं करवाई ज़ो उनके व्यक्तित्व को बहु आयामी बनाने में कारगर सिद्ध हों!
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में “जन शरणम” स्कूल ना जा पाने वाले बच्चों के लिये फ्री शिक्षा केन्द्र चला रहा है। साथ ही गरीब महिलाओं को सिलाई-कढाई की ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिसके द्वारा वो आर्थिक रूप से भी स्वतन्त्र हो पायें।
हम उपरोक्त चिन्हित इलाकों में समय समय पर फ्री मेडिकल और स्वास्थ्य केम्प भी लगा रहे हैं।

जनशरणम की योजना शीघ्र ही भारत के सभी राज्यों मे ऐसे केन्द्र और सेवायें खोले ।”जन शरणम् ” लखनऊ तथा आसपास के शहरों,और दिल्ली NCR में 3 वर्षों से कई “जन शिक्षा केन्द्र” एवम “महिला प्रशिक्षण केन्द्र” चला रहा है और अभी तक गरीबी रेखा से नीचे रह रहे 2500 से अधिक बच्चों को साक्षर बनाने में सफलता रहे है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग