नोएडा:EROS TIMES: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 94 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास कर, जनता को समर्पित किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर ब्लाॅक के गांव आकलपुर व कुरैव में जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को भी जाना तथा ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया।
यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा गांव आकलपुर में 40 लाख रूपये व कुरैव में 54 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्गों का शुभारम्भ भी जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांवों की छोटी-छोटी बच्चियों से फीता कटवाकर कराया।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित लोगों की संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले 01 वर्ष में विकास का प्रदेश बन गया है, चुनावों में जनता से किये गये वायदों को पूर्ण किया जा रहा है तथा आने वाले समय में जेवर विधानसभा का कोई ऐसा रास्ता नही बचेगा जो पक्का नही होगा।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रदीप भाटी, धर्मेन्द्र सिवाच, शैलेन्द्र सिंह छौंकर, मुकेश प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।






