सिविल सर्विस में चयनित इशिता किशोर का संगत-पंगत द्वारा सम्मान

Eros Times: नई दिल्ली “सॅंगत- पॅंगत” कायस्थों का सामाजिक अभियान की ओर से 21 जून की शाम को नई दिल्ली के ओखला स्थित एसआईएस के कॉर्पोरेट ऑफिस में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवा सर्विस एग्जाम 2023 में प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज करने वाली सुश्री इशिता किशोर को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पिछले 9 जून को दिल्ली के रफ़ी मार्ग स्थित कंस्टीटूशन क्लब में सिविल सेवा सर्विस एग्जाम 2023 में सफल हुए कुल 8 सफल कायस्थ नवजवानों/नवयुवतियों का सम्मान किया गया था।

समारोह का उद्घाटन संगत-पंगत के संस्थापक व पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने किया। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने बताया कि सिविल सर्विस में सफल होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे सभी होनहार बच्चों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम संगत-पंगत के तहत समाज के हर तबके की मदद कर रहे हैं। अब तक हमने लगभग 10 करोड़ रूपये से लोगों को पढाई, इलाज, शादी, खेल इत्यादि में मदद की है। इसलिए सभी कायस्थ समाज के बीच एकजुट होकर आगे बढ़ कर अपने आस-पास के लोगों की मदद करनी चाहिए। 

संगत-पंगत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों ने देश सेवा के लिए इशिता किशोर और उनके परिवार को भविष्य की ढ़ेरों शुभकामनायें दी। इशिता किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे सबसे ज्यादा प्रेरणा अपने नाना से मिली। जब मेरा 2 बार प्रीलिम्स नहीं निकल पाया तो मेरे मामा ने कहा कि इतनी जल्दी हिम्मत मत हरो और तीसरी बार में मुझे प्रथम स्थान मिला। 
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि में सेबी के पूर्व चेयरमैन यू. के. सिन्हा थे। उन्होंने कहा कि इस बात पर कोई संशय नहीं है कि यह सभी नए चयनित कायस्थ कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़निश्चय के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सिविल सर्विस का एकमात्र मकसद सेवा होना चाहिए न की शासन। अन्य विशिष्ट अतिथियों में कई सेवारत एवं सेवानिर्वित प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुये, जिनमें डॉ. अजीत कुमार, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, गौतमबुध यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर आर. के. सिन्हा, श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ और अशोक श्रीवास्तव थे। धन्यवाद प्रस्ताव श्रीमती रत्ना सिन्हा के द्वारा पेश किया गया था।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग