हरेश उपाध्याय की रिपोर्ट
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से इरफान छेनू गिरोह से जुड़े खूंखार शार्प शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।हमारे क्राइम रिपोर्टर मोहित शर्मा ने हमें बताया कि पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शार्पशूटर की पहचान इमरान उर्फ रिजवान (23) वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के आला अधिकारी ने जानकारी दी कि इमरान कथित तौर पर इरफान छेनू उर्फ छेनू पहलवान गिरोह का सक्रिय सहयोगी था।दिल्ली पुलिस ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट जिले में इरफान छेनू गिरोह के शार्प शूटर को छेनू पहलवान गिरोह के नाम से भी जाना जाता है।जिसके पास से अत्याधुनिक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, जिसमें आठ जिंदा कारतूस भरे हुए बरामद हुए हैं।
एएसआई राजीव त्यागी,एएसआई संजीव,एएसआई राजदीप,हेड कांस्टेबल नितिन व कांस्टेबल जगदीश को मिलाकर एक पुलिस की टीम इसके लिए गठित की गई थी जोकि टीम इंस्पेक्टर हरीश चंद्र की निगरानी में थीऔर इस टीम ने बाद में संदिग्ध स्थान पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।इस तरह वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।ज्ञातव्य हो कि उक्त शार्प शूटर इमरान उर्फ रिजवान हत्या मामले में पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था।






