इंद्रापुरी स्थित फिट फेट जिम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Eros Times: गाजियाबाद 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंद्रापुरी स्थित फिट फेट जिम में बड़े उत्साह पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में सभी ने मिलकर एक साथ योग किया। जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पंडित ललित शर्मा ने कहा कि निरोगी काया ही जीवन का प्रथम सुख, स्वयं भगवान एवं ऋषि मुनियों ने किया योग को प्रचलित इसी कारण आज पूरी दुनिया मना रही है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

इस मौके पर योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने कहा कि मेरे आग्रह पर आज जिम के ओनर ने योग दिवस का कार्यक्रम जिम में रखा जिसमें बड़े ही उत्साह से जिम के सभी मेंबर ने भाग लिया हमारे देश में भगवान से लेकर ऋषि-मुनियों ने इस योग परंपरा को आगे बढ़ाया है जिस से प्रेरित होकर आज पूरा भारत वर्ष ही नहीं पूरा विश्व इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है। योग करने से शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। शरीर में लचीलापन आता है, शरीर में स्पूर्थी रहती है, जिससे व्यक्ति निरोगी रहता है और हमारी भगवत गीता में भी लिखा है कि परमसुखो में सबसे बड़ा सुख और प्रथम सुख जो है वह निरोगी काया का ही है।

उन्होंने कहा कि आज फिट फेट जिम से सभी जिम के मालिकों को सीख लेनी चाहिए की बॉडीबिल्डिंग जितनी आवश्यक नहीं है जितना योग आवश्यक है। इसलिए सभी से अनुरोध भी करता हूं कि अपनी जिम में हफ्ते में कम से कम 3 दिन योगा भी अपने स्टूडेंट को जरूर कराएं ताकि उनके शरीर में लचीलापन बना रहे, इम्यूनिटी पावर उनकी मजबूत रहे और वह हष्ट पुष्ट और निरोगी रहें। आज योग विश्व को दिया गया भारत का अनमोल तोहफा है योग, सभी करें योग तभी रहेंगे निरोगी।  

इस दौरान तड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, सुखासन और सूर्य नमस्कार के जरीए शरीर का स्वस्थ्य और चुस्त रखने का संदेश दिया गया। और कहा कि लोगों को दैनिक दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए तभी लोनी के समस्त क्षेत्रवासी प्रदेश के समस्त क्षेत्रवासी देश और दुनिया के समस्त व्यक्ति निरोगी रह सकेंगे।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से पूरा विश्व योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है। यह भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के पुर्नस्थापना का काल है और यह संकेत है कि भारत विश्व गुरू देश के रूप में आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है और योग के माध्यम से विश्व को एकजुट करने में भारत ने अग्रणी भूमिका निभाई है। 

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग