एमिटी विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल वूमेन डे स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन

EROS TIMES: नोएडा एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सांइसेस द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा दिए गये दिशानिर्देश के तहत महिलाओं के लिए खेल ( खेलो इंडिया) के अंर्तगत त्रिदिवसीय इंटरनेशनल वूमेन डे स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के अंर्तगत महिलाओं और बालिकाओं के लिए समूह दौड़, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला, वॉलीबाल, बास्केटबाल, लॉन टेनिस और बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस सांइसेस के निदेशक डा जोगीश्वर गोस्वामी द्वारा किया गया।

इस इंटरनेशनल वूमेन डे स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2023 के अंर्तगत महिलाओं के लिए समूह दौड़ और चहलकदमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में एमिटी विश्वविद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला द्वारा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त कराटे वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उन्हे पंचेंस, किक और आत्मरक्षा तकनीकें सीखाई गइ। इस अवसर पर ऑल इंडिया कराटे चैपियंनशिप के सचिव श्री राजीव मुंडेलवाल, श्री ब्रिजमोहन खन्ना, श्री हरिश चावला और श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलायें खेलों में अंर्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर योगदान देकर देश का नाम रौशन कर रही है। एमिटी में आयोजित इंटरनेशनल वूमेन डे स्पोटर्स प्रतियोगिता 2023 छात्राओं को खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगी क्योकी जीवन में शिक्षा के साथ खेल में हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंर्तगत आज एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सांइसेस की टीम और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेस की टीम के मध्य वॉलीबॉल मैच के प्रथम राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सांइसेस की टीम ने तीन मैचों के सेट में प्रथम मैच 15 प्वांइट और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेस की टीम 06 प्वांइट बना पाई। द्वितीय मैच में मैच 15 प्वांइट और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेस की टीम 05 प्वांइट जोड़ पाई। इस तरह यह मैच एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सांइसेस की टीम ने 2 – 1 से जीत लिया। इसके अतिरिक्त एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की सुश्री लक्षण्या और एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की सुश्री सुंदरा सिन्हा के मध्य लॉन टेनिस का मुकाबला हुआ। एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सांइसेस की सुश्री कृतिका और सुश्री महिरा के मध्य बैटमिंटन का मैच हुआ जिसे सुश्री कृतिका ने 2 – 1 से जीत लिया।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग