Eros Times: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एचसीएल फाउंडेशन द्वारा समर्थित एफपीए इण्डिया ने नोएडा के सेक्टर 9 झुग्गी बस्ती में किशोरियों और उनकी माताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। एफपीए इण्डिया पीयर एजुकेटर्स ने एफपीएआई कर्मचारियों के साथ मिलकर समुदाय को इस दिन के महत्व के साथ साथ बालिकाओं के महत्व , उनकी शिक्षा, पोषण,सुरक्षा, अधिकारियों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में कुल 50 युवाओं एवं उनकी माताओं ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।






