EROS TIMES: नोएडा सेक्टर 14ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा द्वारा जीण माता की मूर्ति स्थापित की गई है। इस मौके पर मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर सांसद साक्षी महाराज, पूर्व विधायक विमला बाथम एवं लखनऊ क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्थापना दिवस समारोह के मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि शनि मंदिर एक दिव्य धाम का रूप ले चुका है। यही कारण है कि इस पवित्र स्थान पर आने वालों की मनोकामना पूर्ण होती है और निरंतर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।






