सपना चौधरी से अभद्रता ट्विटर पर

उत्तर प्रदेश:EROS TIMES: सपना चौधरी मशहूर डांसर के ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर अभद्र के मामले में संभल के बहजोई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वाले को तलाशना शुरु कर दिया है।

ट्वीटर पर एके खान कोबरा नाम से बने एकाउंट से डांसर सपना चौधरी को ट्वीट कर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की गई थी। ट्वीटर पर एके खान कोबरा नाम से एकाउंट चलाने वाले ने ट्वीटर पर खुद को संभल निवासी लिख रखा है। सपना चौधरी ने इस मामले को लेकर यूपी पुलिस,संभल पुलिस व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी।

सपना ने कहा था कि सोशल मीडिया पर गाली गलौज कर महिलाओं व बहनों को गालियां देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ट्वीट करने वाला संभल का था तो उच्च स्तर से संभल पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिये गये।

संभल पुलिस हरकत में आई और शनिवार दोपहर को बहजोई थाने के कार्यवाहक कोतवाल सुनील कुमार की ओर से थाना बहजोई में 66 ए आईटी एक्ट तथा 509 आईपीसी के तहत एके खान कोबरा ट्वीटर आईडी धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।

कार्यवाहक कोतवाल सुनील कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्वीटर आईडी धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस ट्वीटर आईडी को चलाने वाले की पहचान कर तलाश की जा रही है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल को भी भेजा जा रहा है।

जल्द ही अभद्रता करने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। वहीं मामला दर्ज होने से कुछ घंटे पहले ट्विटर पर एके खान कोबरा एकाउंट से सपना को भेजे गये अभद्र व अश्लीलता वाले ट्वीट डिलीट कर दिए गए।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग