मुलायम ने शिवपाल से कहा नई पार्टी बनाओ, हम साथ देंगे

लखनऊ, इरोस टाइम्स: मुलायम सिंह यादव ने यूपी इलेक्शन में हार के बाद इटावा में अपने घर पर शिवपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने शिवपाल से कहा था, “नई पार्टी बनाओ, हम देंगे साथ।’ इस पर शिवपाल ने जवाब दिया भी दिया था कि आप बाद बदल तो नहीं जाओगे। मुलायम परिवार से जुड़े सोर्स ने बताया कि नेता विपक्ष की पोस्ट के लिए शिवपाल का चुनाव नहीं होने से मुलायम काफी नाराज थे।

मिले सूत्रों के हवाले से, मुलाकात के दौरान मुलायम ने जब नई पार्टी की बात कही तो शिवपाल ने उन पर तंज कसे।मुलायम ने कहा था, “ये हमारी पार्टी होगी। वो (अखिलेश) सम्मान करना भूल गया है। तुमने पाला और तुम्हें ही पराया कर दिया।”

# बेटा-बहू कहेंगे तो आपकी तबियत खराब हो जाएगी: शिवपाल

– नई पार्टी पर शिवपाल ने जवाब दिया, “अब ये न कराएं। हम पार्टी बना लें और जब मीटिंग होगी तो आप नहीं आएंगे। आपके बेटा-बहू आपसे मिलेंगे और आप हमारी मीटिंग में नहीं आएंगे।”
– “हम कोई बड़ी रैली करेंगे, लेकिन आपके बेटा-बहू कहेंगे तो आपकी तबियत खराब हो जाएगी। इसके बाद हमारी बेइज्जती होगी। फिर हमारा सम्मान कहां बचेगा। हम पार्टी नहीं बनाएंगे। आप और अखिलेश खुश रहें, हम यही चाहते हैं।”

# मुलायम ने मुलाकात के बाद कही थी ये बात…

– इस मीटिंग के बाद मुलायम और शिवपाल ने अखिलेश पर तीखा कमेंट किया था।
– शनिवार को मुलायम ने मैनपुरी में कहा,”अखिलेश ने मोदी को कहने का मौका दिया। मोदी ने कहा था कि जो बेटा बाप का नहीं हो सका, वो किसी का नहीं हो सकता।”
– “मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अपमान था। अखिलेश ने अपने चाचा को ही मंत्री पद से हटा दिया। पारिवारिक कलह का मोदी को फायदा मिला। कोई पिता अपने बेटे को सीएम नहीं बनाता, लेकिन मैंने उसे बनाया। देश में किसी और नेता ने अब तक ऐसा नहीं किया।”

# मैं अब जनता के भरोसे हूँ, बोले एसपी चीफ

– मुलायम ने कहा था, “अखिलेश के पास दिमाग है, पर वोट नहीं हैं। अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया, जिसने मुझ पर तीन बार जानलेवा हमला करवाया था। मैं अब अखिलेश के भरोसे नहीं, जनता के भरोसे पर रहूंगा।”
स्कूल के प्रोग्राम में शिवपाल ने कसा था तंज
– शि‍वपाल ने हाल ही में स्कूल के प्रोग्राम में कहा, “नई पीढ़ी को पीड़ा देने वाले काम नहीं करने चाहिए। संस्कार और नैतिकता पर चलना चाहिए।”
– “जो बच्चे बाप की बात नहीं मानते, वो तरक्की नहीं कर सकते। जो बिना मेहनत के पाते हैं, बड़ी जिम्मेदारी नहीं निभा पाते। मैं नेताजी के साथ हूँ।”

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग