आईएमएस नोएडा में बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंडक्शन का आयोजन हुआ

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, (आईएमएस) नोएडा में बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंडक्शन का आयोजन हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता एचसीएल टेक्नोलॉजी के महाप्रबंधक अवधेश शर्मा, आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने अपने विचार प्रकट किए।

वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका दीक्षित बाजपेयी के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि हम सभी के जीवन में डिग्री जरूरी है, लेकिन स्किल के बिना हम सफलता की कामना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अनुशासन एवं समय के प्रति प्रतिबद्धता हमें खुद के प्रति जिम्मेदार बनाता है। वहीं कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आप सभी जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए। साथ ही भविष्य में फॉलोअर्स बनने के अपेक्षा लीडर बनने की तैयारी करें।

उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए खुद को नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखना जरूरी है।वहीं कार्यक्रम के दौरान अवधेश शर्मा ने छात्रों से कम्प्यूटर के क्षेत्र में बदलते ट्रेंड के साथ खुद को अपडेट रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आप सभी भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने कौशल को बढ़ाने के साथ नई तकनीकों को सीखें। साथ ही पाठ्यक्रम शिक्षा के दौरान ही इंडस्ट्री के अनुरूप सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से खुद को अपडेट रखे। वहीं कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने सभी छात्रों को संस्थान की गरिमा, नैतिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित के निर्माण में उनकी भूमिका की शपथ दिलायी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग