‘इटालियन नगर वेनिस’ की तर्ज पर बना भारत का एक मात्र माॅल

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स : ग्रैंड वेनिस, इटालियन नगर वेनिस की तर्ज पर बना भारत का एक मात्र माॅल है। ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े माॅल ने आज अपना अल्टिमेट फुड हब तेराजो का उद्घाटन किया। कुछ शानदार रेस्त्राओं के साथ तेराजो ने आम लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं, जहां रोमांचक कार्यक्रमों की खास व्यवस्था की गई है। ग्रैंड वेनिस फुड कोर्ट एक छत के नीचे मनोरंजन और जायकेदार भोजन की बढ़ती मांग को पूरा करने वाला एक संपूर्ण लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है। ग्रैंड वेनिस फुड कोर्ट तेराजो 50,000 वर्गफुट के भूखंड पर बना और 1300 पैक्स की बैठने की क्षमता वाला दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा और एक मात्र फुड कोर्ट है, जहां पुरानी दिल्ली के करीम की चेन, मोती महल, दक्षिण एक्सप्रेस, लांग नूड्ल्स, शिकॉगो पिज्जा, ईवरग्रीन चाट कैफे, ग्रिल इन, कुल्फियानो और बिकगेन बिरयानी के रेस्त्रां और आउटलेट हैं। नए आउटलेटों में राॅल्स किंग, थालीवड़ा, चाइना वाॅल तथा कई अन्य शामिल हैं। खान-पान के प्रति संपूर्ण दृष्टिकोण के साथ जायकेदार भोजन की सोच में बदलाव लाते हुए, ग्रैंड वेनिस का तेराजो आपके सामने आपकी पसंद के ढेर सारे व्यंजन, स्टाइल और खान-पान के माहौल को पेश करता है। माॅल में शानदार रेस्त्रां, कांसेप्ट बार और कैफे, बिस्टों, काॅफी शाॅप व फुड कोर्ट होंगे। उद्घाटन के अवसर पर ग्रैंड वेनिस के प्रबंध निर्देशक, श्री सतिंदर सिंह भसीन ने कहा, ‘‘दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़ा फुड कोर्ट शुरू करते हुए हम सब अपने आप को रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को न केवल उम्दा व्यंजन बल्कि उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा और सुंदर व मोहक सजावट देने में विश्वास रखते हैं। हम तेराजो में मनोरंजक और रोमांचक कार्यक्रम पेश करना चाहते हैं।

ग्रैंड वेनिस मॉल में बने तालाब में नौका विहार करते लोग
ग्रैंड वेनिस मॉल में बने तालाब में नौका विहार करते लोग

 

हैंडिक्राफ्ट्स विलेज: समस्त भारत के शिल्पकारों और दस्तकारों का एक विशिष्ट प्रदर्शन स्थल, जहां वे अपने कौशल और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

स्टेट एंपोरिया: सरकार द्वारा संचालित एंपोरियमों का प्रांगण। भारतीय व्यंजनों के वाहन, देशभर के पारंपरिक भारतीय पकवानों की छतरियां और छोटे तंबू, चायवाले से ठुपके तक, ढोकलों से डोसों तक, मीनमोइली से मलाई करी तक और भी बहुत कुछ रखा गया है।

रंग मंच: समस्त भारत के पारंपरिक लोक नृत्यों के कलाकार, संगीतकार और नुक्कड़ रंगमंच के कलाकार नियमित अंतराल पर कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

वल्र्ड मार्केट: तिब्बती तनखों से बलीनी मास्कों तक, इटैलियन लेदरवेअर से तुर्की लेस तक, दुनिया भर की मौजूद सारी वस्तुएं  आप खरीद सकेंगे।

वल्र्ड फुड फेस्टिवल: दुनिया भर से आए फुड स्टाॅलों के पकवान। जर्मन ब्रैटवुट्र्स से बेल्जियन मुसेल्स तक, नासिलेमाक से मसालेदार मदिरा तक और भी बहुत कुछ।

’’ ग्रैंड वेनिस दिल्ली-एनसीआर स्थित भारत का पहला वेनिशियन सोच पर आधारित मेगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां वेनिस की वास्तुकला का जादू, रहस्य और रोमांच सब एक साथ देखने को मिलते हैं। लास वेगास और मकाऊ में ‘यूरोपीय कल्पना’ पर आधारित माॅलों से प्रेरित, ग्रैंड वेनिस माॅल मेहमानों को वेनिस की एक विशिष्ट शैली की आनुभूति कराता है, और यह 3.2 मिलियन स्क्वेअर फुट पर फैला है।

तेराजो फुड कोर्ट के अलावा कुछ खास विषेशताएं हैं – पिसा के लीनिंग टाॅवर की प्रतिकृति, माॅल के अंदर बनी पानी की नहरों में गोंडोला नौकायन और म्यूजिकल फाउंटेन व लाइट टाॅवर्स तथा सिनेपोलिस सिनेमाज। ग्रैंड वेनिस की सीईओ सुश्री क्वींसी भसीन ने कहा, ‘‘ग्रैंड वेनिस का निर्माण अंतरराष्ट्रिय मानकों पर हुआ है। यह वेनिस वास्तुकला की उत्कृष्ट संकल्पना प्रस्तुत करता है। ‘दि ग्रैंड वेनिस’ भारत में वेनिस के जादू को साकार करता है, जो इसे आधुनिक भारत का पहला मेगा टुअरिस्ट डेस्टिनेशन बनाता है।’’ सुश्री भसीन ने आगे कहा, ‘‘ग्रैंड वेनिस में हर व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ है! बच्चों से बुजुर्गों तक सभी पीढ़ियों के लिए, हमारे पास मनोरंजन के विकल्प हैं, जो लोगों को एक दूसरे से मिलाते हैं।

हाॅलीवुड और बॉलीवुड के तर्ज़ पर आधारित कार्यक्रम, विश्व स्तरीय कला प्रदर्शनियां और संगीत, कला, आहार उत्सव – हमारे पास संस्कृति के सभी पहलू हैं। आपको यहां आपके मनोरंजन के कार्यक्रम हमेशा मिलेंगे। ग्रैंड वेनिस में किसी भी निश्चित दिन को विभिन्न कार्यक्रमों और प्रचारों की व्यवस्था होगी। माॅल में हर सप्ताह एक खास विषय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन होगा। लाइफस्टाइल क्लब, हाई-टेक खेल और बोलिंग का गलियारा वयस्कों के लिए मनोरंजन के ढेर सारे विकल्प सुनिश्चित कराते हैं।

ग्रैंड वेनिस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ब्रांड प्रचारों, उत्पाद उद्घाटनों, सिनेमा शूटिंग और सीधा कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। मल्टिप्लेक्स सिनेमा हाॅल में मनोरंजन का आधुनिकतम केंद्र सिनेपोलिस है, जहां 1000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। 20,0000 वर्ग फुट पर आगे फैलते ग्रैंड वेनिस में हर जायके के लिए जायकेदार खान-पान के 30 से ज्यादा विकल्प, बार और फुड आउटलेट बनाये गए हैं।

’’ग्रैंड वेनिस का परिचय भसीन इन्फोटेक एंड इन्फ्रास्टंक्चर प्रा. लि. का 3.2 मिलियन वर्ग फुट पर फैला भारत का पहला सैलानी केंद्रित मेगा डेस्टिनेशन ग्रैंड वेनिस एक क्षेत्रीय पाॅवर सेंटर, सैलानियों के आकर्षण और परिवार के साथ अवकाश के क्षणों का आनंद मनाने का विशाल केंद्र होगा।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग