‘भारतीय लोक संगीत’ की बुलंद आवाज बन के उभर रहा है ‘साहिल अम्बरसरिया का ‘मार्निन्गस्टार रिकार्ड म्युजिक कंपनी.
दिल्ली | वैसे तो भारतीय संगीत व गानो को बढ़ावा देने के लिए देश और दुनिया मे तमाम बड़े म्युजिक कंपनीयाँ व हस्तीयाँ दिन रात लगी हुई हैं | जिसमे टी-सीरिज,सोनी म्युजिक,सारेगामा आदि से लेकर देश के दर्जनो छोटे बड़े म्युजिक कंपनीयाँ अपने अपने तरिके से भारतीय संगीत को बढ़ावा दे रहे हैं | चलिए आज हम एक ऐसे शख्स से रुबरु कराते हैं जो भारतीय गीत व संगीत के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है | जी हाँ,हम बात कर रहे हैं दिल्ली के बड़े उद्योगपति व ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ म्युजिक कंपनी के मालिक/निर्माता ‘साहिल अम्बरसरिया’ की, जो कम समय में ही भारतीय संगीत व गानो की बुलंद आवाज बन के उभर रहे हैं | साहिल न सिर्फ एक ही भाषा के गानो को बढ़ावा देते हैं बल्कि भारत की कई भाषाओं में सुनी जाने वाली क्षेत्रीय गानो का भी सफल निर्माण कर चुके हैं | जिसमे पंजाबी,हरियाणवी,हिन्दी व भोजपुरी गाने शामिल हैं | एेसे बहुत कम ही लोग होते हैं जो सभी भाषाओं के संगीत व गानो को साथ लेकर चलते हैं | जो इनको औरो से खास बनाती हैं |
बात करे साहिल अम्बरसरिया की तो साहिल मूल रुप से दिल्ली के हैं तथा इनका जन्म और पढाई लिखाई भी दिल्ली में ही सम्पन्न हुई हैं | बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित साहिल संगीत के महत्व को समझते हुए दिल्ली में ही अपनी एक म्यूजिक कंपनी खोली हैं | जिसका नाम ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ हैं | जिसके बैनर से भोजपुरी गानो के साथ साथ पंजाबी व हरिवाणवी गाने भी बनते हैं और रिलिज होती हैं | बात करे इस कंपनी की तो ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ के भोजपुरी ब्रान्च ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ से अब तक दो दर्जन से ज्यादा म्युजिक वीडियो रिलिज हो चुका है l जिसके व्युज लाखों मे हैं | तो वही इसके दूसरे ब्रान्च ‘मार्निंग स्टार कसुता हरिवाणा’ से भी आधा दर्जन से ज्यादा गाने रिलिज हो चुके हैं |साहिल अपने चैनल पर भोजपुरी की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मे शुमार ‘शुभी शर्मा,डिंपल सिंह और आकांक्षा दुबे’ को लेकर काम कर चुके हैं | जिससे साहिल अम्बरसरिया भोजपुरी के टॉप निर्माताओ के फेहरिस्त में शामिल हों चुके हैं |
पीआरओ आर्यन पांडे से एक खास बातचीत में साहिल अम्बरसरिया ने बताया की मैं शुरू से ही भिन्न भिन्न भाषाओं के गानो व संगीत को सुनता आया हूँ | क्यूँकि हमारे देश की हर एक भाषा अपने आप में हमारी संस्कृति को संयोजे हुए हैं ,जिसमे मिठास के साथ साथ अपना पन कुट कुट कर भरा हैं |’साहिल अम्बरसरिया ने अपने गाँव की तरफ रूचि के बारे में बताते हुए कहा की “मैं बचपन से ही गाँवो में बहुत रूचि रखता हूँ,साथ ही मनोरंजन जगत मे 15 साल से काम कर रहा संगीत जगत के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हुई | जिसके बाद मैंने ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ का निर्माण किया,जो आज दर्शकों के प्यार और आशिर्वाद से संगीत जगत मे तेजी से आगे बढ़ रहा है | आज हिन्दी समेत भोजपुरी,पंजाबी व हरियाणवी देश और दुनिया के कोने कोने में बोली और सुनी जाती हैं | तथा इसके गाने हर किसी को अपना मुरिद बना लेती है | हम इस क्षेत्र मे एक अलग माइंड सेट के साथ काम कर रहे हैं और हमे उम्मीद है की हमारा ये प्रयास भारतीय संगीत को नया मुकाम देगी |






