कलश यात्रा के साथ सेक्टर 82 में श्रीराम कथा का शुभारंभ

देव मणि शुक्ल 

 EROS TIMES: नोएडा सेक्टर 82 ईडब्लूएस पाकेट सात में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा पाकेट सात के सेन्ट्रल पार्क से निकाली गई। बैंड बाजों एवं ढोल नगाड़ों के साथ झूमते गाते भक्तजन कलश यात्रा में शामिल हुए।  महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। इस दौरान सेक्टर की सभी महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया। सेक्टर 82, 93 होते हुए कलश यात्रा का समापन सेन्ट्रल पार्क स्थित कथा स्थल पर हुआ।

कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानन्द  महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि जब प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा अपने भक्त पर होती है तब हमें रामकथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। राम कथा सुंदर करतारी, संशय विहग उड़ावन हारी। राम कथा हमारे सभी संशय को दूर करने करने वाली है।

भगवान राम का जीवन चरित्र एवं राम कथा हमें जीवन कैसे जिया जाए उसकी प्रेरणा देती है।इस मौके पर राघवेन्द्र दुबे रवि राघव देवमणि शुक्ल एन के सोलंकी संजय पांडे अंगद तोमर अमितेष सिंह सिया राम गोरेलाल संजय शुक्ला हंस मणि शुक्ला दीपक तिवारी एसके तिवारी राजेश गुप्ता  रमेश वर्मा अवनीश तिवारी विष्णु शर्मा बृज किशोर हरि शंकर सिंह सहित सैकड़ों सेक्टर वासी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग