Eros Times: मरदह कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) की समीक्षा संगोष्ठी के साथ ही नये केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को काशी गोमती बैंक नरवर के बगल में किया गया।जिसका फीता काट व दिप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरिकेश सिंह किया तथा बिचार गोष्ठी को संबोधित करते कहा कि एफपीओ से जनपद के अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाए ताकि किसानों को उनकी फसल का ज्यादा से ज्यादा दाम मिल सके और उनका जीवन बेहतर बन सके।देश में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं।इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में अवगत कराएं हैं।कृषि विशेषज्ञ डा.दयाशंकर सिहं ने बताया कि सरकार की इस स्कीम का नाम पीएम किसान एफपीओ योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संकट से राहत दिलाना है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिनके पास खेती करने के लिए आधारभूत संरचनाओं की कमी है।कृषि उप निदेशक अतीन्द्र सिंह कहां कि इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों के समूह यानी ग्रोथ प्लस फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को खेती किसानी से जुड़े बिजनेस को सेटअप करने के लिए 15 लाख रुपये की राशि दे रही है।कृषि तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह ने कहा कि पीएम किसान एफपीओ स्कीम के जरिए सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।गौरतलब बात है कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को एक संगठन (FPO) का निर्माण करना है।इस मौके पर
रूद्रप्रताप सिंह,शशीप्रकाश सिहं,धर्मेंद्र सिंह, रामबचन यादव,शिवराम चौहान,अवधेश यादव, प्रदीप सिंह,राजेश सिंह,डा.अरूण सिहं,सीईओ डॉ रणजीत चौहान आदि मौजूद रहे।






