पुलिसकर्मियों के लिए फिटनेस सेंटर का शुभारंभ CIPL फाउंडेशन का अनोखा प्रयास

नोएडा-शहर के सेक्टर थाना 20 में फिटनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ-CIPL फाउंडेशन का अनोखा प्रयास। 

Eros Times: नोएड़ा काम के बोझ और पुलिस प्रशासन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सीआईपीएल फाउंडेशन ने एक फिटनेस सेंटर का निर्माण थाना सेक्टर 20 के अंदर कराया जिसका उद्घाटन 15 अगस्त के मौक़े पर सेक्टर – 20 के थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ला ने फीता काटकर किया। थाने के अंदर फिटनेस सेंटर का निर्माण कर रनिंग मशीन, एक साइकिल मशीन, फिटनेस इक्विपेंट्स, योगा मैट और कुछ एक्यूप्रेसर के उपकरण भी लगाएं गए।थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया आज का जो समय चल रहा है इसमें स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है। जैसे कि कोरोना महामारी के समय में लोगों ने स्वास्थ्य को पहला स्थान दिया तो बढ़ रही देश -विदेश में हिंसक घटनाओं ने सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने को मजबूर कर दिया है। सभी पुलिसकर्मियों को स्वस्थ और मजबूत बनने की आवश्यकता है इसके साथ ही उन्होंने सीआईपीएल फाउंडेशन को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने ऐसा सराहनीय कार्य किया।

सीआईपीएल फाउंडेशन के मैनेजर ब्रजेश शुक्ला ने कहा इसके माध्यम से समस्त सुरक्षा कर्मचारी स्वस्थ बने रहें और समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी का पालन भली प्रकार करते रहें। जो समाज सुरक्षित रहता है उस समाज में गति और प्रगति बनी रहती है। सीआईपीएल फाउंडेशन के संस्थापक विनोद कुमार ने इस मौक़े पर कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस फिटनेस सेंटर की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से हमारे सुरक्षाकर्मी स्वस्थ बनेंगे। अगर हमारे सुरक्षाकर्मी स्वस्थ होंगे तो भयमुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। नोएडा को इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर की तरह ख्याति मिल रही है और देश-विदेश के लोग व्यापार के लिए नोएडा को चुन रहे हैं ऐसे में हमारे पुलिसकर्मियों का फिटनेस एक महत्व का विषय है। 
 इस शुभारंभ के मौके पर थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ला ,इंस्पेक्टर कैलाश सिंह सभी चौकी इंचार्ज सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण, महिला आरक्षी उपस्थित रहे , सीआईपीएल फाउंडेशन टीम के सदस्य सौरभ तिवारी एवं अतुल शर्मा मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग