बाल चिकित्सा एवं शैक्षणिक संस्थान के माईक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत बीएसएल-3 लैब का हुआ लोकापर्ण

Eros Times: नोएडा बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान के माईक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत बीएसएल-3 लैब का लोकापर्ण ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा डॉ० महेश शर्मा सांसद, पंकज सिंह विधायक एवं प्रो (डॉ०) अरुण कुमार सिंह, निदेशक पीजीआईसीएच नोएडा की उपस्थिति में किया गया। निदेशक पीजीआईसीएच नोएडा द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया एवं प्रयोगशाला के निमार्ण हेतु राज्य सरकार को धन्यवाद दिया गया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीजीआईसीएच, नोएडा को देश के सर्वोच्च सर्वश्रेष्ठ बच्चों के अस्पताल होने की क्षमता है। सांसद डॉ महेश शर्मा ने पीजीआईसीएच नोएडा में बच्चों के इलाज के लिए प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं एवं लैब परीक्षण की उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। विधायक पंकज सिंह ने भी पीजीआईसीएच, नोएडा में किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की और संस्थान को निरंतर समर्थन देने का आशवासन दिया।पीजीआईसीएच नोएडा, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) सुमी नंदवानी ने बताया कि बीएसएल-3 प्रयोगशाला का उपयोग उच्च संक्रमण क्षमता वाले रोगजनक सूक्षम जीवों के परीक्षण और बाल चिकित्सा अनुसंधान के लिए किया जाता है,

जिनका फैलने का खतरा होता है और जिनसे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रयोगशाला, प्रयोगशाला कर्मचारियों की सुरक्षा और बीमारियों के प्रसार के जोखिम को कम करना सुनिश्चित करती है। उन्होंने बताया कि यह लैब कोविड-19 के वेरिएंटस इन्फ्लुएंजा HIN HIN रेस्पिरेटरी वायरसिस, दवा प्रतिरोधी जीव आदि जैसी उच्च जोखिम वाली बीमारियों के रोगियों के परीक्षण के लिए बहुत उपयोगी होगी। इन जाँचो के लिए अब तक सेम्पल दूर प्रयोगशालाओं में भेजे जाते थे, जिस कारण रिपोर्ट आने में लगभग 15-20 दिन लग जाते थे। अब इन जाँचों की रिपोर्ट 48-72 घंटों के भीतर मरीजों को प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार निदेशक, पीजीआईसीएच, नोएडा, संस्थान प्रशासन, सहयोगियों और माइक्रोबायोलॉजी टीम, पीजीआईसीएच नोएडा को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग