जी-20 के मद्देनज़र दिल्ली की सड़कों को शानदार स्वरूप दे रही केजरीवाल सरकार

मंत्री आतिशी ने जी-20 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए लोधी रोड व प्रगति मैदान स्ट्रेच का निरीक्षण किया

जी-20 के कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु प्रगति मैदान, केजरीवाल सरकार द्वारा यहाँ की सड़क को दिया गया खूबसूरत रूप 20 राष्ट्राध्यक्षों के सामने दिल्ली और देश का बढ़ाएगी मान

दिल्ली देश की आन-बान-शान, जी-20 में आए अतिथि यहाँ से बेमिसाल यादें लेकर जाए इस दिशा में दिल्ली की सड़कों को नया स्वरूप दे रही केजरीवाल सरकार

दिल्ली, स्वच्छ-सुंदर और ग्रीन सड़कों के साथ जी-20 के मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार

Eros Times: जी-20 की तैयारियों में न रहे कोई कमी इस दिशा में अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर युद्धस्तर पर काम कर रही नगर निगम और दिल्ली सरकार सड़कों को सुंदर बनाने के लिए लगाई गई है स्मार्ट एलईडी लाइटें व स्ट्रीट फर्नीचर, हार्टिकल्चर के साथ-साथ साफ़-सफ़ाई का भी रखा जा रहा पूरा ध्यान जी-20 से पूर्व केजरीवाल सरकार दिल्ली को नया रूप दे रही है। इस दिशा में दिल्ली सरकार अपनी सड़कों को शानदार बना रही है। जी-20 की तैयारियों में कोई कमी न रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली सरकार और एमसीडी युद्धस्तर पर काम कर रही है। बुधवार को तैयारियों को जायज़ा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने लोधी रोड स्ट्रेच व प्रगति मैदान स्ट्रेच का पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस मौक़े पर मंत्री आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी का विज़न एक स्वच्छ,सुंदर और ग्रीन दिल्ली का है। और उनका निर्देश है कि जी-20 के दौरान विदेशी मेहमान जब दिल्ली आए तो यहाँ की ख़ूबसूरती को देखकर वो अपने साथ शानदार यादें लेकर जाए। इस दिशा में पीडब्ल्यूडी कड़ी मेहनत कर रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि, “आज, इस दिशा में मैंने लोधी रोड स्ट्रेच का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी ने शानदार डिजाइन और आर्टिफ़ैक्ट्स के साथ इस स्ट्रेच के स्वरूप को पूरी तरह से बदल दिया है। एलईडी लाइट्स, शानदार स्ट्रीट फर्नीचर, स्ट्रीट आर्ट के साथ-साथ हार्टिकल्चर का भी ख़ास ख़्याल रखा गया है। स्ट्रेच को ग्रीन बनाने के लिए कई क़िस्मों के पौधे लगाए गए है।उन्होंने कहा कि हम हर दृष्टि से अपनी सड़कों को आकर्षक बनाने का काम कर रहे है।

साथ ही प्रगति मैदान जो जी-20 के कार्यक्रमों का केन्द्र बिंदु होगा और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी करेगा ऐसे में केजरीवाल सरकार ने यहाँ की सड़क को भी खूबसूरत रूप देने का काम किया है। सड़कों की ब्लैक टॉपिंग के साथ पीडब्ल्यूडी ने यहाँ शानदार स्ट्रीट आर्ट का काम भी किया है। साथ ही हरियाली के लिए यहाँ बड़ी संख्या में विभिन्न क़िस्मों के पौधे भी लगाए गये है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने आगे कहा कि एमसीडी और दिल्ली सरकार साथ मिलकर जी-20 के दौरान दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ रूप में प्रस्तुत करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में दिल्ली सरकार ने रिंग रोड, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, शांतिवन रोड सहित दिल्ली की कई  प्रमुख सड़कों का शानदार परिवर्तन किया है। इसके साथ ही एमसीडी ने राजधानी की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों और मशीनीकृत सफाई कर्मियों को तैनात किया है।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य जी-20 में आने वाले मेहमानों के सामने दिल्ली के परिदृश्य के सबसे शानदार पहलुओं को प्रस्तुत करना है। दिल्ली में उनका स्वागत करना हमारे और दिल्लीवासियों के लिए गर्व की बात है। केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और एमसीडी सहित विभिन्न संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों ने दिल्ली को जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए शानदार स्वरूप दिया है। प्रत्येक एजेंसी ने दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में काम किया है।”

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि, दिल्ली सरकार जी-20 के लिए पूरी तरह से तैयारियों में लगी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि इस दौरान जो भी विदेशी मेहमान दिल्ली आएं, वह यहाँ की मेहमान नवाजी और दिल्ली वालों का प्यार अपने साथ लेकर जाएं। जी-20 की मेज़बानी करना दिल्ली के लिए बहुत बड़ा मौका है। ऐसे मौके पर दिल्ली सरकार ऐसी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग