नोएडा:EROS TIMES: बढ़ती महत्वकांक्षाएं को पूरा करने के लिए कुछ युवाओ ने अपने लिए एक अलग ही रास्ता चुन लिया है। हेरा फेरी करना, ऑन लाइन धोखा धड़ी करना,जुआ खेलना और भी कई प्रकार के गैर क़ानूनी कामो मे इतने घिर गए है कि न तो इन्हे परिवार की इज्जत का ख्याल है न ही कानून का डर,पर कानून हमें इस तरह के कार्य मे लिप्त पाए जाने पर भारी जुर्माना या 06 महीने से 03 साल तक की सजा दे सकता है।
एक ऐसा ही मामला प्रकाश मे आया है। जिसमे थाना सैक्टर 20 पुलिस द्वारा ग्राम हरौला सैक्टर-5 से 04 युवा जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 5050 रूपये नगद व ताश की दो गड्डी, 06 मोमबत्ती व एक प्लास्टिक की चटाई बरामद की गयी है।






