सेक्टर 123 में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में दूसरे दिन भी धरना जारी

नोएडा/EROS TIMES : सेक्टर 123 में प्राधिकरण द्वारा डंपिंग ग्राउंड बनाने की तैयारी के विरोध में तमाम राजनैतिक दलों के आलावा सामाजिक संगठनों ने सोमवार को भी अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा | सेक्टर 122 के गोल चक्कर पर चल रहे धरना में ग्रामीणों के आलावा आस पास के सेक्टरवासियों ने भी शिरकत कर अपना विरोध दर्ज कराया | धरना की अध्यक्षता बाबा चतरू ने की एवं सञ्चालन सत्ते प्रधान ने किया | इस अवसर पर पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष सूबे यादव ने कहा कि जब तक नोएडा प्राधिकरण डंपिंग ग्राउंड बनाने की योजना को यहाँ से रद्द नहीं करेगा तब तक यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा | डंपिंग ग्राउंड बनने के बाद आस पास के गांव व् सेक्टर के लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा | अगर प्राधिकरण ने जल्द विचार नहीं किया तो आन्दोलनको और तेज किया जायेगा |
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि एक तरफ तो स्वच्छता अभियान चलाने का नाटक किया जाता है तो दूसरी तरफ रिहायशी इलाके में डंपिंग ग्राउंड बनाने की तैयारी हो रही है | प्राधिकरण डंपिंग ग्राउंड के लिए ऐसी जगह चिन्हित करे जो आबादी से दूर हो और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े | शहर की स्वच्छता व् सुंदरता को बनाये रखने के लिए इसका विरोध किया जायेगा |
इस अवसर पर रघुवर प्रधान ,टीटू यादव ,विजय सिंह ,अरुण यादव ,विनोद यादव ,रामबीर यादव ,विनय (शहीद भगत सिंह सेना ),कालू यादव ,अमित यादव ,ज्ञानेंद्र मुखिया ,जय सिंह यादव ,सुनील यादव ,मीर हसन , धर्मपाल प्रधान ,प्रेमपाल यादव ,देवेंद्र यादव ,लोकपाल ,विजेंद्र चौधरी ,देवपाल सहित तमाम ग्रामीण व् सेक्टरवासी मौजूद रहे |

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 18 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 62 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 19 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 38 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 28 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग