इमरान हुसैन ने बकरीद के अवसर पर बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आगामी बकरीद के सफल आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

सड़कों-गलियों की नियमित सफाई की जाए और जरूरत के हिसाब से सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जाए

बकरीद सर्वोच्च बलिदान की भावना को याद करने का अवसर है और लोगों को विश्वास, समर्पण और बलिदान के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है

Eros Times: दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को बकरीद के अवसर पर पानी की निर्बाध आपूर्ति करने और एमसीडी को साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, फायर सर्विस, एमसीडी, बीएसईएस,  डीजेबी, पीडब्ल्यूडी सहित दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। 

स्थलीय निरीक्षण के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने समीक्षा बैठक कर सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री इमरान हुसैन ने आधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एमसीडी द्वारा ईद-उल-अजहा के अवसर पर सड़कों और गलियों की नियमित सफाई की जाए और जरूरत के हिसाब से सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जाए। ईदगाह और धार्मिक स्थलों के आसपास की सड़कों-गलियों में पर्याप्त स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। वहीं, कूड़े के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के लिए पर्याप्त संख्या में कचरा उठाने करने वाली गाड़ियां लगाई जाए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बिजली की नियमित आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा आदि विषयों को लेकर भी उचित दिशानिर्देश दिए। 

इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने अधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति सजग रहने को कहा, ताकि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान हर नागरिक को आसानी से सुविधाएं उपलब्ध हो सके। मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि ईद-उल-अजहा सर्वोच्च बलिदान की भावना को याद करने का अवसर है और लोगों को विश्वास, समर्पण और बलिदान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग