राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन कराने के लिये चलाया गया छापेमारी अभियान: गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर में डीएम एन पी सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन कराने के लिये चलाया गया छापेमारी अभियान

नोएडा, इरोस टाइम्स: पूरे जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आम नागरिकों को मिलने वाला राशन सही समय एवं निर्धारित मानकों के अनुसार अनवरत रूप से मिले इसके लिये जिलाधिकारी एन पी सिंह के द्वारा निरन्तर गम्भीरता दिखाई जाती रही है। उन्हीं के निर्देश पर माह मार्च एवं अपै्रल 2017 के तहत विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर राशन की दुकानों की आकस्मिक जॉच करायी गयी। जिसके दौरान 82 निरीक्षण किये गये और 22 दुकानों पर आकस्मिक रूप से छापे मारे गये।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी एन पी सिंह ने बताया कि निरीक्षण एवं अधिकारियों के द्वारा छापेमारी के दौरान एक प्राथमिकी दर्ज हुयी और 3 दुकानों का निलम्बन हुआ तथा 3 दुकानों को निरस्त किया गया हैं। इस अभियान के दौरान 14 हजार रूपये की प्रतिभूत की राशि जब्त की गयी। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 42 कुन्तल गेहूॅ एवं 48 कुन्तल चावल बरामद हुआ जिसकी अनुमानित लागत 22900 रूपये पायी गयी।

उन्होनें बताया कि इसीप्रकार बीते वित्तीय वर्ष में 1002 निरीक्षण एवं 157 छापे लगवाये गये जिसके सापेक्ष 4 प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज हुयी 2 व्यक्तियों की गिरफतारी हुयी और 21 दुकानें निलम्बित तथा 18 दुकानों को छापामारी अभियान के दौरान निरस्त किया गया है। डीएम ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान 173500 रूपये की प्रतिभूति राशि जब्त की गयी।

वार्षिक प्रवर्तन कार्य के दौरान 63.5 कुन्तल गेहूॅ, 52 कुन्तल चावल, 59 कुन्तल चीनी, 800 लीटर मिट्टी का तेल, एक टाटा ए0सी0ई0 तथा 27 घरेलू सलेन्डर बरामद हुये जिनकी अनुमानित लागत 2 लाख 11 हजार रूपये रही।

जिलाधिकारी के निर्देश पर दिनॉक 8 अपै्रल 2017 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय वहादुर सिंह द्वारा नोएडा एवं विसरख की 5 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहॉ पर कोई भी पर्यवेक्षण अधिकारी राशन वितरण कराते हुये नहीं पाया गया। अनुपस्थित पाये गये पर्यवेक्षण अधिकारियों में चरण सिंह एडीओ, हरपाल सिंह प्रा0सहायक,विष्णुदत्त सहायक लेखाकार, राकेश कुमार प्रा0 सहायक कृषि एवं सत्यजीत शर्मा सम्मलित है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

डीएम एन पी सिंह ने बताया कि उनका निरन्तर प्रयास है कि सभी राशन विक्रेताओं के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मानकों के अनुसार राशन उपलब्ध कराया जाये। इसके लिये भविष्य में भी निरन्तर छापेमारी जारी रखी जायेगी और यदि कोई भी दुकानदान वितरण में दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग