भारत और नेपाल के बीच मित्रता बढ़ाने में पत्रकारों की अहम भूमिका

सार्क जर्नलिस्‍ट फोरम’ के प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईएमसी का दौरा

Eros Times: नई दिल्‍ली सार्क देशों के पत्रकार संगठन ‘सार्क जर्नलिस्‍ट फोरम’ (एसजेएफ) के प्रति‍निधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय जन संचार संस्‍थान का दौरा किया। आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने प्रति‍निधियों का स्‍मृति चिन्‍ह और संस्थान की प्रकाशन सामग्री देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसजेएफ के अध्‍यक्ष राजू लामा आईआईएमसी के डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. मीता उज्‍जैन डॉ. पवन कौंडल एवं अंकुर विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।

आईआईएमसी के महानिदेशक ने प्रति‍निधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और नेपाल सभ्यता, संस्कृति और आपसी आदान-प्रदान के माध्यम से प्राचीन काल से जुड़े हुए हैं। भारत और नेपाल के बीच मित्रता बढ़ाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। नेपाल को भारत के सुख-दुख का साथी बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की दोस्ती दुनिया के लिए मिसाल है।

इस अवसर पर एसजेएफ के अध्‍यक्ष राजू लामा ने कहा कि आईआईएमसी में आकर वे बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जनसंचार शिक्षण एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में भारतीय जन संचार संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी इस यात्रा के माध्यम से उन्हें मीडिया शिक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी मिली है।  

अपनी यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएमसी के पुस्तकालय और संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो ‘अपना रेडियो 96.9 एफएम’ का भी दौरा किया।

सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद आरिफ अंसारी युवराज शर्मा दशरथ घिमिरे शिवा रेगमी रूद्र प्रसाद सुबेदी एवं करण ताम्रकार आदि पत्रकार शामिल हुए।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग