नार्को कोर्डिनेशन मैनेजमेंट के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी ने नशा वृत्ति की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारियों से की अपील

जनपद को नशे के अवैध कारोबार से पूर्णतः मुक्त करने के लिए अधिकारीगण अभियान चलाकर प्रवर्तन कार्रवाई करें सुनिश्चित।

नशे का अवैध कारोबार करने वालों की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन कीओर टोल फ्री नंबर 8882120733 भी किया गया है जारी।

Eros Times: गौतम बुद्ध नगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोर्डिनेशन मैनेजमेंट के तहत गठित जिला स्तरीय समिति व आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार एवं युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक करने में आपकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है, आप सभी अपनी अपनी सोसाइटी में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। साथ ही यह भी कहा कि आप सभी अपनी सोसाइटी में निरंतर मॉनिटरिंग करें और यदि कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में लिप्त हो तो उसकी सूचना टोल फ्री नंबर 8882120733 या संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करायें। आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सामान्य एवं छात्रों को नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराए जाने के लिए समस्त विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जनपद को नशे के अवैध कारोबार से पूर्णतः मुक्त करने के लिए अधिकारीगण वृहद स्तर पर अभियान चलाकर प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक बनाया जा सके और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कॉलेजों में टोल फ्री मोबाइल नंबर 8882120733 का डिस्प्ले कराया जाए, ताकि कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा टोल फ्री नंबर पर सूचना दी जा सके।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि पिछली बार हुई बैठक के बाद क्या कार्रवाई हुई और उसके आधार पर सूचना तंत्र को और विकसित कर निरंतर परिवर्तन कार्रवाई एक अभियान चलाकर की जाए।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा नशा मुक्ति को लेकर संचालित कार्यक्रमों एवं की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, इंटेलिजेंस ऑफीसर एनसीबी पूर्णिमा, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से डॉक्टर श्वेता सिंह, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग