सर्वपितृ अमावस्या का महत्व !

Eros Times: प्रति वर्ष श्राद्ध विधि करना यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण आचार धर्म है एवं उसका महत्व अनन्य साधारण है। पुराणकाल से चलती आ रही इस विधि का महत्व हमारे ऋषि मुनियों ने अनेक धर्म ग्रंथो में लिखकर रखा है। इस लेख में सर्वपितृ अमावस्या का महत्व हम जान कर लेंगे। दिनांक के अनुसार इस वर्ष सर्वपितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को है। पितृपक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस तिथि पर कुल के समस्त पितरों के लिए यह श्राद्ध किया जाता है। वर्ष भर अथवा पितृ पक्ष की अन्य तिथियों पर श्राद्ध करना संभव न होने पर सबके लिए यह श्राद्ध करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पितृपक्ष की यह अंतिम तिथि है। शास्त्र में बताया है कि श्राद्ध के लिए अमावस्या की तिथि अधिक योग्य तिथि है एवं पितृपक्ष की अमावस्या यह सर्वाधिक योग्य तिथि है।

सर्वपितृ अमावस्या को घर में कम से कम एक ब्राह्मण को भोजन का निमंत्रण दिया जाता है। इस दिन ठाकुर, बुनकर, कुनबी आदि जाति के लोग पितरों के नाम से चावल अथवा आटे का पिंड बनाते हैं एवं अपनी ही जाति के कुछ लोगों को भोजन देते हैं। इस दिन ब्राह्मणों को अन्न सामग्री देने की परंपरा भी प्रचलित है।

शास्त्रों में जिन कृतियों के लिए जो समय निर्धारित कर दिया गया है, उसी कालावधि में वह कृति करना आवश्यक एवं महत्वपूर्ण होता है। इसलिए पितृपक्ष में  महालय श्राद्ध करना चाहिए । पितृपक्ष में महालय श्राद्ध करने के विषय में अनेक बातें बताई गई हैं। सांप्रत मृत व्यक्ति की मृत्यु की तिथि को ही पितृपक्ष में एक दिन महालय श्राद्ध किया जाता है। जन्म अथवा मृत्यु के कारण यदि सूतक लगता हो अथवा अन्य किसी अपरिहार्य कारण से उस तिथि को महालय श्राद्ध करना संभव न हो तो सर्वपितृ अमावस्या को करना चाहिए अन्यथा सुविधा के अनुसार कृष्ण पक्ष की अष्टमी, द्वादशी, अमावस्या एवं व्यतिपात योग, इस दिन भी महालय श्राद्ध किया जा सकता है।

यदि सूतक में पितृपक्ष आता है तो यदि मृत व्यक्ति की तिथि सूतक समाप्त होने के बाद आई हो तो पितृपक्ष की विधि की जा सकती है। यदि मृत व्यक्ति की तिथि सूतक वाले दिनों में ही हो तो सर्वपित्रि अमावस्या को विधि की जा सकती है। इसमें केवल मृत व्यक्ति यदि अपने माता-पिता इनमें से कोई है तो उनके श्राद्ध इसी वर्ष नहीं कर सकते। अगले वर्ष कर सकते हैं।

कलियुग में कम अधिक मात्रा में प्रत्येक को ही आध्यात्मिक कष्ट होने के कारण श्राद्ध करने के साथ ही “श्री गुरुदेव दत्त” यह नाम जप भी अधिक से अधिक करना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग