शराब तस्कर चढे पुलिस के हत्थें लाखों का अवैध शराब बरामद

गाज़ीपुर शराब तस्कर चढे पुलिस के हत्थें मौके से लगभग 10 लाख रूपये कीमत की अवैध शराब तथा शराब बनाने वाले उपकरण बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 फरार स्वाट टीम व थाना खानपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्यवही ।

EROS TIMES: खबर है कि नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों व अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 26.04.2023 को स्वाट टीम व थाना खानपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर बहदग्राम साई की तकिया से समय करीब 14.35 बजे अभियुक्तगण 1.सोनू यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम मधुबन थाना खानपुर जनपद गाजीपुर 2. युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण यादव निवासी सिंहपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त भागने में सफल रहा गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 04 बोरी में प्रत्येक में 50-50 बोतल, कुल 200 बोतल अवैध शराब रखी हुयी मिली तथा अभियुक्तो की निशानदेही पर अभियुक्त सोनू यादव के घर से अपमिश्रित अंग्रेजी शराब व शराब बनाने वाले उपकरण बरामद हए । आश्चर्य की बात तो यह है कि बरामद स्कॉर्पियो पर सत्ताधारी दल का झंडा लगा हुआ था

दौराने पूछताछ में अभियुक्त सोनू यादव द्वारा बताया कि साहब मेरे भाई विकास उर्फ विक्की यादव व युधिष्ठिर यादव के सहयोग से खुद मेरे घर पर अवैध शराब बनाते हैं तथा अन्य जनपदों के बाजारों में ले जाकर फुटकर में बाजारू कीमत से कम कीमत पर बेच देते हैं और प्राप्त पैसों से अपना शान-शौक पूरा करते हैं पहले भी हम लोग अवैध शराब बनाकर बेचते थे लेकिन जबसे पुलिस ने मेरे भाई विकास उर्फ विक्की यादव को अवैध शराब के साथ पकड़ा था तब से हम लोग कुछ दिन के लिये यह काम बन्द कर दिये । इस समय चुनाव का माहौल था मांग बढ़ने के कारण हम दोनो भाई फिर इस धन्धे में संलिप्त हो गये । पकड़े गये अभियुक्त युधिष्ठिर यादव द्वारा बताया गया की साहब मैं भी पहले अवैध शराब बनाने व बेचने का काम करता था लेकिन पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद से मैने यह काम छोड़ दिया था। बीच में फिर मेरी विकास उर्फ विक्की यादव से दोस्ती हो गयी और पैसे की आवश्यकता के कारण मैं भी विकास उर्फ विक्की यादव व उसके से भाई सोनू यादव के साथ मिलकर शराब बनाने व बेचने का काम करने लगा। पकड़े गये व्यक्तियों से भागने वाले व्यक्ति का नाम पूछा गया तो सोनू यादव ने बताया की वह मेरा भाई विकास उर्फ विक्की यादव ही था जो आप लोगों से बचकर भाग गया।इस मौके पर अवैध शराब के साथ स्कार्पियो बरामद किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि निकाय चुनाव के बीच यह बड़ी कामयाबी मिली है अब आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कार्यवाही की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग